मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग को लेकर पंजाब में कांग्रेस का प्रदर्शन

फिरोजपुर, 28 सितंबर . पंजाब के फिरोजपुर में Monday को हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने उन पर देश की लोकतांत्रिक और चुनावी प्रक्रिया को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाते हुए उनके इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग की.

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतले भी जलाए.

इस मौके पर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल में चुनावी प्रक्रिया को नुकसान पहुंचाया गया है. उन्होंने दावा किया कि मतदाता सूचियों से नाम हटाकर 13.8 करोड़ लोगों को मतदान के अधिकार से वंचित किया गया.

वड़िंग ने बिहार, पश्चिम बंगाल, Madhya Pradesh, छत्तीसगढ़ और Haryana का उदाहरण देते हुए दावा किया कि इन राज्यों के चुनावी नतीजे जमीनी हकीकत और लोगों की धारणा से अलग रहे.

उन्होंने चुनाव आयोग पर भाजपा के साथ मिलकर काम करने का आरोप लगाया. उन्होंने दावा किया कि ऐसे मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जा रहे हैं, जिन्हें भाजपा अपने खिलाफ मानते हैं.

वड़िंग ने कहा कि Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने तीन साल पहले यह मुद्दा उठाया था, लेकिन उस समय चुनाव आयोग ने इन आरोपों से इनकार किया था.

उन्होंने दावा किया कि अब चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने उन बातों को स्वीकार किया है, जिन्हें राहुल गांधी पिछले तीन वर्षों से उठाते आ रहे हैं.

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं से मतदाता सूचियों से नाम हटाए जाने को लेकर सतर्क रहने की अपील की.

उन्होंने आरोप लगाया कि राज्यों में मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कर वोटों को हटाना और इससे भाजपा को फायदा पहुंचाना चुनाव आयोग की सामान्य प्रक्रिया बन गई है. उन्होंने दावा किया कि पंजाब में भी ऐसा ही हो रहा है.

वड़िंग ने दावा किया कि पंजाब की मतदाता सूची से अब तक 20 लाख वोट हटाए जा चुके हैं और यह आंकड़ा आगे और बढ़ सकता है.

उन्होंने पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) Government पर भी निशाना साधा और आरोप लगाया कि आप और भाजपा एक ही सिक्के के दो पहलू हैं.

वड़िंग ने पंजाब की नगर समितियों के चुनावी नतीजों का उदाहरण देते हुए आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी ने उनके नतीजों को प्रभावित किया था.

उन्होंने राज्य Government पर पंजाब की राजनीति में अपराधीकरण को बढ़ावा देने का भी आरोप लगाया.

वड़िंग ने आशंका जताई कि अगर यही स्थिति जारी रही तो वह समय दूर नहीं, जब गंभीर आपराधिक मामलों का सामना कर रहे जग्गू भगवानपुरिया और गुरप्रीत सेखों जैसे अपराधी और गैंगस्टर ही चुनाव लड़ते नजर आएंगे.

उन्होंने Chief Minister भगवंत मान और शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल पर भी राज्य में गैंगस्टर संस्कृति को बढ़ावा देने का आरोप लगाया.

वड़िंग ने Chief Minister भगवंत मान पर दिल्ली के नेताओं के सामने झुकने का आरोप लगाते हुए उन पर तंज कसा. उन्होंने दावा किया कि मंत्रियों के लिए बने 10 Governmentी बंगलों को दिल्ली और Rajasthan के अनधिकृत लोगों को आवंटित किया गया है.

उन्होंने आरोप लगाया कि बाहरी लोग इन Governmentी बंगलों में रह रहे हैं, जबकि राज्य के मंत्रियों को गेस्ट हाउस में रहने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है.

–

एएमटी/डीकेपी

Leave a Comment