सोशल मीडिया से परेशान कुणाल कपूर बोले-‘हर बार इससे दूर होने पर ज्यादा गुस्सा और नकारात्मकता महसूस होती है’

Mumbai , 10 अगस्त . आज के दौर में social media ने लोगों को एक-दूसरे से जोड़ने और खबरों से अपडेट रखने का काम आसान किया है लेकिन इसके कुछ दूसरे पहलू भी हैं. लगातार एक जैसी नकारात्मक खबरें, बहस और विवाद देखने से लोगों के मूड और सोच पर असर पड़ने की बात अक्सर सामने आती रही है. अब Bollywood Actor कुणाल कपूर ने भी social media को लेकर अपने अनुभव साझा किए हैं और बताया है कि इन प्लेटफॉर्म्स पर समय बिताने के बाद वह खुद को किस तरह महसूस करते हैं.

कुणाल कपूर ने social media को लेकर खुलकर अपनी बात रखी है. Actor ने कहा कि जब भी वह social media इस्तेमाल करने के बाद उससे बाहर निकलते हैं, तो उन्हें लगता है कि वह पहले से ज्यादा गुस्से में, विचलित और नकारात्मक हो गए हैं. उन्होंने social media के एल्गोरिदम को लेकर भी चिंता जताई और कहा कि यह लोगों के दुनिया को देखने के नजरिए को धीरे-धीरे प्रभावित कर सकता है.

कुणाल कपूर ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ”जब भी मैं social media से दूर होता हूं, तो खुद को ज्यादा गुस्से में, विचलित और निंदक महसूस करता हूं. यह जानना जरूरी है कि आप social media पर किन लोगों को फॉलो कर रहे हैं. यह आपके दिमाग के ‘एडिटोरियल बोर्ड’ की तरह काम करता है. अगर आप सावधान नहीं हैं, तो एल्गोरिदम सबसे खराब और निराशाजनक चीजों को सामने लाकर आपके दुनिया को देखने के नजरिए को उसी हिसाब से बना सकता है.”

कुणाल ने social media के एल्गोरिदम पर भी अपनी बात रखी और कहा कि इसका मकसद लोगों को गुस्से में, डरा हुआ और लगातार स्क्रॉल करते हुए बनाए रखना होता है. कुणाल के इस पोस्ट पर कई लोगों ने अपनी सहमति जताई है और अपने-अपने अनुभव भी साझा किए.

एक यूजर ने उनकी बात से सहमति जताते हुए लिखा, ‘बिल्कुल. सिर्फ 20 मिनट social media पर रहने के बाद ही ऐसा लगता है कि देश में कुछ भी सही नहीं है.’ एक अन्य यूजर ने भी कुणाल की बात का समर्थन करते हुए लिखा, ‘सहमत’.

वहीं, कुणाल कपूर के काम की बात करें तो वह जल्द ही एक बड़े प्रोजेक्ट में नजर आने वाले हैं. वह Actor नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘रामायण’ का हिस्सा हैं. इस फिल्म में कुणाल कपूर भगवान इंद्र का किरदार निभाते दिखाई देंगे. फिल्म को लेकर लंबे समय से चर्चा बनी हुई है और इसमें Bollywood के कई बड़े कलाकार नजर आने वाले हैं.

‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं जबकि साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के किरदार में नजर आएंगे. फिल्म में रवि दुबे, सनी देओल, लारा दत्ता, रकुलप्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय, अरुण गोविल, इंदिरा कृष्णन और शीबा चड्ढा समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं.

यह फिल्म दो हिस्सों में रिलीज की जाएगी. फिल्म का पहला भाग दिवाली 2026 के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाला है जबकि दूसरा भाग दिवाली 2027 में दर्शकों के सामने आएगा.

–

पीके/पीएम

Leave a Comment