बेंगलुरु से गोवा तक वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू करने की मांग, कुमारस्वामी ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

Bengaluru, 23 दिसंबर . केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने Bengaluru और गोवा के बीच हाईस्पीड रेल कनेक्टिविटी की मांग की ओर केंद्रीय रेल मंत्री को एक पत्र लिखा है. उन्होंने हसन, मंगलुरु जंक्शन, उडुपी और कारवार होते हुए Bengaluru से मडगांव (गोवा) तक वंदे India Express Train शुरू करने का प्रस्ताव रखा है.

कुमारस्वामी ने पत्र में कहा कि घाट सेक्शन में विद्युतीकरण का काम सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है, जिसके बाद यह मार्ग अब वंदे India एक्सप्रेस चलाने के लिए पूरी तरह तैयार है. यह ट्रेन पर्यटन, तीर्थयात्रा, शिक्षा और नौकरी संबंधी यात्रा करने वाले लाखों लोगों की सुविधा बढ़ाएगी. इससे India की आईटी राजधानी Bengaluru और तटीय कर्नाटक तथा गोवा के प्रमुख व्यापारिक, बंदरगाह तथा पर्यटन केंद्रों के बीच संबंध और मजबूत होंगे.

Union Minister ने जोर देकर कहा कि इस रूट पर बेहतर रेल कनेक्टिविटी से क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा, पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और अंतर-राज्यीय संपर्क और मजबूत होगा. यह प्रस्ताव केंद्र Government के एकीकृत, कुशल और आधुनिक रेल नेटवर्क बनाने के विजन से पूरी तरह मेल खाता है.

कुमारस्वामी ने रेल मंत्री से विनम्र अनुरोध किया है कि वे इस प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार करें और दक्षिण पश्चिम रेलवे के अधिकारियों को इसकी व्यवहार्यता जांचने तथा जरूरी कदम उठाने के निर्देश दें. उन्होंने उम्मीद जताई कि इस अनुरोध पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई होगी, जिससे बढ़ती यात्री मांग पूरी हो सकेगी.

कर्नाटक और गोवा के तटीय क्षेत्रों के लोग लंबे समय से इस मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रेन की मांग कर रहे हैं. वंदे India एक्सप्रेस की शुरुआत से यात्रा का समय काफी कम होगा और दोनों राज्यों के बीच आवागमन आसान बनेगा. यह कदम क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगा और यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधा उपलब्ध कराएगा.

एसएचके/वीसी

Leave a Comment