सालों बाद ‘जब कोई बात बिगढ़ जाए’ की लोकप्रियता देख गदगद हुए कुमार सानू

Mumbai , 10 मार्च . 90 के दशक के कुछ गाने आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं और अक्सर social media पर ट्रेंड सेट करते रहते हैं. social media यूजर्स अक्सर इस गाने पर वीडियो बनाते रहते हैं. इन्हीं में से एक गाना ‘जब कोई बात बिगढ़ जाए’ को आज भी लोग पसंद करते हैं.

गाने की लोकप्रियता आज के पॉप कल्चर के समय में भी बरकरार है. गाने की लगातार लोकप्रियता देखते हुए मशहूर गायक कुमार सानू ने अपनी खुशी जाहिर की. उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया. इसमें वे गाने को गाते नजर आ रहे हैं.

उन्होंने लिखा, “कई दशक बीत गए हैं, लेकिन इस गीत के लिए लोगों का प्यार आज भी वैसा ही है. यह देखकर दिल खुश हो जाता है कि हर पीढ़ी इस गाने में अपने दिल की बात ढूंढती है. इतने साल बाद भी इसका संदेश एकदम वही है, ‘जब कोई बात बिगड़ जाए, जब कोई मुश्किल पड़ जाए… तुम देना साथ मेरा.’ इस संगीत के सफर में मेरे साथ चलने के लिए आप सभी का धन्यवाद.”

90 के दशक के कई गाने समय के साथ फीके पड़ जाते हैं, लेकिन यह गाना नई पीढ़ी को अपनी ओर खींचता है. यह गाना दोस्ती, प्यार और मुश्किल वक्त में साथ देने की बात करता है. social media पर इसके कवर, रीमिक्स और पुरानी क्लिप्स को लोग काफी पसंद करते हैं.

यह गाना साल 1990 में रिलीज हुई फिल्म ‘जुर्म’ का है. गाने को कुमार सानू और साधना सरगम ने मिलकर गाया था जबकि यह गीत इंदीवर ने लिखा था और राजेश रोशन ने इसका संगीत तैयार किया था.

गाने को विनोद खन्ना और मीनाक्षी शेषाद्रि ने अपनी अदाकारी से खूबसूरत बनाया था. गाना पार्टी थीम पर रोमांटिक अंदाज में है. महेश भट्ट द्वारा निर्देशित फिल्म ‘जुर्म’ में विनोद खन्ना, मीनाक्षी शेषाद्रि और संगीता बिजलानी मुख्य भूमिका में होते हैं.

इस क्राइम थ्रिलर फिल्म के जरिए मीनाक्षी शेषाद्रि और संगीता बिजलानी को फिल्मफेयर का नामांकन मिला था. फिल्म की कहानी सलमान के पिता सलीम खान ने लिखी थी, जो आज के समय में भी पसंद की जाती है.

एनएस/पीयूष

Leave a Comment