
कुल्टी, 21 अप्रैल . पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने Tuesday को कुल्टी सहित कई विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी सभाओं को संबोधित किया. उन्होंने कुल्टी की जन सभा में भारी जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की Government बनने के बाद पूरे बंगाल में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू की जाएगी.
अमित शाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की Government बना दो. हम यहां यूसीसी लाएंगे. उसके बाद बंगाल में कोई भी चार शादी नहीं कर पाएगा. आपको मालूम है कि चार शादी कौन कर रहा है. भाजपा चार शादियों पर प्रतिबंध लगा देगी.
अमित शाह की रैली के बाद कुल्टी की जनता ने भी कहा कि बंगाल में यूसीसी लागू होना चाहिए.
कुल्टी विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अजय कुमार पोद्दार ने कहा कि यहां बदलाव की लहर है. लोग टीएमसी से पूरी तरह निराश हो चुके हैं. 15 साल के शासन में ममता बनर्जी Government ने बंगाल को कब्रिस्तान बना दिया है. बेरोजगारी बढ़ रही है, और 6,642 फैक्ट्रियां बंद हो चुकी हैं. बंगाल एक समय India का ‘जनरेटर’ कहा जाता था, लेकिन आज हालात बदतर हैं. भाजपा की Government में कुल्टी फिर से अपने शिखर पर पहुंचेगा.
उन्होंने आगे कहा कि अगर कोई नाटक की माहिर स्क्रिप्ट राइटर, डायरेक्टर और एक्टर है तो वह ममता बनर्जी हैं. वह खुद नाटक लिखती हैं, खुद अभिनय करती हैं. बंगाल में उनके जैसा दूसरा नाटककार नहीं है. बाहरी लोग बांग्लादेशी हैं तो उन्हें घर में बिठाया जाता है, लेकिन India के अपने लोग उन्हें बाहरी लगते हैं. यह उनका दोहरा मापदंड है.
यूसीसी को लेकर उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान को बर्बाद नहीं होने दिया जाएगा. यूसीसी बंगाल की मांग है.
स्थानीय निवासी विकास कुमार साहू ने कहा कि अमित शाह यहां आए थे. उनकी बातों से भरोसा हुआ है कि भाजपा की Government में विकास होगा. बंगाल में यूसीसी लागू होना चाहिए.
सुमित्रा देवी ने कहा कि बंगाल में भाजपा की Government बननी चाहिए ताकि विकास सुनिश्चित हो. वर्तमान Government में घोटाले हुए और महिलाओं के साथ अत्याचार बढ़ा है.
–
डीकेएम/डीकेपी