बच्चों के साथ फुटबॉल खेलते नजर आए पीएम मोदी, कहा- नन्हे दोस्तों के साथ खेलने का मजा ही कुछ और है

गंगटोक, 28 अप्रैल . Prime Minister Narendra Modi सिक्किम दौरे पर हैं. Tuesday की सुबह पीएम मोदी ने राजधानी गंगटोक में स्थानीय बच्चों के साथ फुटबॉल का आनंद लिया. पीएम ने बच्चों के साथ फुटबॉल खेलते हुए कुछ तस्वीरें social media पर साझा की हैं.

Prime Minister Narendra Modi ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, “गंगटोक की एक प्यारी सुबह, सिक्किम में अपने नन्हे दोस्तों के साथ फुटबॉल खेलने का मजा ही कुछ और है.”

एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा, “इन युवाओं के साथ फुटबॉल का एक जबरदस्त सेशन.”

पीएम मोदी ने अपने एक्स पोस्ट में कई तस्वीरें पोस्ट की हैं जिसमें वे स्थानीय बच्चों के साथ फुटबॉल खेलते, उनके साथ बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं. इस दौरान पीएम पूरी तरह एक खिलाड़ी की वेशभूषा में हैं.

पीएम 27 अप्रैल की शाम को गंगटोक पहुंचे थे. उनका Tuesday का कार्यक्रम काफी व्यस्त रहने वाला है. बच्चों के साथ समय बिताने के बाद Prime Minister गंगटोक स्थित ऑर्किडेरियम का दौरा करेंगे. वह पालजोर स्टेडियम में सिक्किम के राज्य स्थापना के 50वें वर्ष के समारोह के समापन समारोह में भाग लेंगे, जहां वे राज्य भर में 4,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शुभारंभ और शिलान्यास करेंगे. इस अवसर पर वे सभा को संबोधित भी करेंगे.

ये परियोजनाएं बुनियादी ढांचे, संपर्क, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, बिजली, शहरी विकास, पर्यावरण, पर्यटन और कृषि सहित कई क्षेत्रों को कवर करती हैं, और इनका उद्देश्य सिक्किम में समग्र और समावेशी विकास को गति देना है.

Prime Minister युवा भागीदारी और खेल विकास को बढ़ावा देने के लिए पाकयोंग जिले के माइनिंग, रंगपो में इनडोर क्रिकेट सुविधाओं का भी उद्घाटन करेंगे.

पीएम मोदी की यह यात्रा सिक्किम के राज्य बनने की स्वर्ण जयंती के वर्ष में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और राज्य तथा पूर्वोत्तर क्षेत्र के तीव्र और सतत विकास के प्रति वर्तमान Government की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं.

पीएके

Leave a Comment