‘कुलदीप चैंपियन खिलाड़ी, बहुत याद आएगी’: पार्थ जिंदल

New Delhi, 23 जून . आईपीएल 2022 से दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा रहे भारतीय टीम के बाएं हाथ के दिग्गज स्पिनर कुलदीप यादव लीग के अगले सीजन में Lucknow सुपर जायंट्स (एलएसजी) के लिए खेलते हुए नजर आएंगे. डीसी और एलएसजी के बीच ट्रेड के तहत ऋषभ पंत एलएसजी से डीसी, जबकि कुलदीप डीसी से एलएसजी गए हैं. कुलदीप के डीसी से अलग होने के बाद टीम के सहमालिक पार्थ जिंदल ने उनके लिए एक भावनात्मक संदेश लिखा है.

जिंदल ने social media पर लिखा, “प्रिय कुलदीप, दिल्ली कैपिटल्स में पिछले पांच सालों में आपकी सेवा के लिए धन्यवाद. आप हमारी टीम का अहम हिस्सा रहे हैं, और आपकी बहुत याद आएगी. अच्छा करें, आप एक चैंपियन खिलाड़ी हैं, और मुझे यकीन है कि अपने होम ग्राउंड पर आप बहुत अच्छा करेंगे.”

उन्होंने आगे कहा, “ऋषभ — किरण और मैं दोनों आपको डीसी में वापस पाकर खुश हैं. उम्मीद है कि आप दिल्ली में अपने घर पर अपना सबसे अच्छा फॉर्म हासिल करेंगे.”

कुलदीप यादव आईपीएल 2022 से दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे और कुल 65 मैचों में उन्होंने 72 विकेट लिए.

एलएसजी में जाना कुलदीप यादव के लिए अपनी घरेलू टीम से जुड़ना है, जिसके लिए वह अब तक नहीं खेले हैं. एलएसजी आईपीएल करियर में कुलदीप की तीसरी टीम है. डीसी से पहले वह कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा थे.

ऋषभ पंत का डीसी में आना उनके लिए घर वापसी है. वह 2016 से लेकर 2024 तक टीम का हिस्सा रहे हैं. 2021 से लेकर 2024 तक वह डीसी के कप्तान भी रहे हैं. डीसी के लिए 111 मैच खेलने वाले पंत ने 43 मैचों में टीम की कप्तानी की है, जिसमें 23 मैच टीम ने जीते थे.

आईपीएल 2025 से पहले पंत को डीसी ने रिलीज कर दिया था और मेगा ऑक्शन में एलएसजी ने रिकॉर्ड 27 करोड़ में उन्हें खरीदा था और कप्तान बनाया था. पंत का बतौर कप्तान और बल्लेबाज एलएसजी के साथ प्रदर्शन निराशाजनक रहा. पंत अपनी सैलरी में 12 करोड़ की कमी करते हुए 15 करोड़ में डीसी से जुड़े हैं, जबकि कुलदीप अपनी समान फीस 13.5 करोड़ में एलएसजी से जुड़े हैं.

पीएके

Leave a Comment