होली के रंगों में मस्ती करती दिखीं कृति सेनन, परिवार संग शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें

Mumbai , 3 मार्च . Actress कृति सैनन ने Tuesday को अपने परिवार के साथ होली का त्योहार मनाया और social media प्लेटफॉर्म ‘इंस्टाग्राम’ पर कुछ खूबसूरत तस्वीरें एवं वीडियो साझा किए.

Actress कृति सैनन ने फैंस के साथ फोटो और वीडियो शेयर करते हुए पोस्ट कैप्शन में लिखा, “हमारी ओर से आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं.” लोग कृति की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं. कुछ ही घंटे में एक्ट्रेस के पोस्ट पर हजारों लाइक्स और कमेंट्स मिल चुके हैं.

होली की तस्वीरों और वीडियो में कृति अपने पिता राहुल सैनन, मां गीता सैनन, छोटी बहन नूपुर सैनन और अपने पति स्टेबिन बेन के साथ नजर आ रही हैं, जहां सभी रंगों के इस त्योहार पर एक-दूसरे के साथ आनंद और मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

कृति सेनन हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की प्रमुख, प्रसिद्ध और लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं. उनका जन्म 27 जुलाई, 1990 को एक पंजाबी हिंदू परिवार में हुआ था. Actress के पिता एक चार्टर्ड अकाउंटेंट और मां दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रोफेसर रह चुकी हैं. वहीं, उनकी छोटी बहन नूपुर सेनन एक Actress और गायिका हैं, जिन्होंने हाल ही में गायक स्टेबिन बेन से शादी की है.

कृति ने 2014 में आई फिल्म ‘हीरोपंती’ से Bollywood में डेब्यू किया, जिसमें उनके अपोजिट टाइगर श्रॉफ थे. पहली ही फिल्म में लाजवाब एक्टिंग के बाद उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला. इसके बाद एक्ट्रेस ने एक से बढ़कर एक कई फिल्मों में अपने अभिनय, डांस और खूबसूरती का जलवा बिखेरा.

एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से शुरू की. फिल्म इंडस्ट्री में एक दशक से ज्यादा के करियर में Actress ने 20 से ज्यादा फिल्मों में अलग-अलग रोल निभाया. 2021 में Actress को उनकी फिल्म ‘मिमी’ के लिए सर्वश्रेष्ठ Actress का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिल चुका है.

कृति ने Bollywood और साउथ सिनेमा के कई बड़े Actorओं के साथ काम किया है, जिनमें शाहरुख खान, अक्षय कुमार, कार्तिक आर्यन, सुशांत सिंह राजपूत, वरुण धवन, टाइगर श्रॉफ, प्रभास, धनुष, महेश बाबू, शाहिद कपूर, आयुष्मान खुराना, पंकज त्रिपाठी और राजकुमार राव जैसे नाम शामिल हैं.

वहीं, कृति सेनन की टॉप फिल्मों की बात करें तो उनमें बरेली की बर्फी, हाउसफुल 4, आदिपुरुष, दिलवाले, भेड़िया, हीरोपंती और मिमी जैसी फिल्में शामिल हैं.

डीके/डीकेपी

Leave a Comment