किसानों के हित में समर्पित होकर कार्य करें कृषि कर्मयोगी: सीएम मोहन यादव

Bhopal , 30 अप्रैल . Chief Minister डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में कृषक कल्याण वर्ष के दौरान सोलह विभाग समन्वित रूप से किसानों के हित में कार्य कर रहे हैं. यह एक समग्र पहल है, जिसमें कृषि, उद्यानिकी, सहकारिता, पशुपालन, मत्स्य पालन सहित अन्य विभागों को जोड़कर किसानों के विकास के लिए कार्य किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि कृषि कर्मयोगी उन्मुखीकरण कार्यशाला से प्रदेश में कार्यरत अधिकारी और कर्मचारी किसानों के समर्पण भाव के साथ नई तकनीकों और नवाचारों को अपनाते हुए कार्य करें.

Chief Minister डॉ. यादव ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के मार्गदर्शन में किसानों की समृद्धि के लिए राज्य Government ने वर्ष 2026 कृषक कल्याण के लिए समर्पित किया है.

Chief Minister डॉ. यादव ने रवींद्र भवन, Bhopal में कृषक कल्याण वर्ष में किसानों के सशक्तिकरण और उनकी आय वृद्धि के उद्देश्य से कृषि कर्मयोगी उन्मुखीकरण कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे. इस अवसर पर सूचना प्रौद्योगिकी आधारित प्रणालियों की शुरूआत की गई, जिनमें Chief Minister किसान कल्याण डैशबोर्ड, पैक्स समितियों में सदस्यता वृद्धि महाअभियान और सीएम किसान हेल्पलाइन शामिल हैं. इस अवसर पर Chief Minister डॉ. यादव ने हेल्पलाइन से जुड़कर कृषि संबंधी जानकारी प्राप्त की और इसकी उपयोगिता का अवलोकन किया.

उन्होंने कहा कि किसानों की सेवा के लिए सीएम किसान हेल्पलाइन प्रारंभ की गई है. किसान भाई टोल फ्री नम्बर 155253 के माध्यम से इस नवाचारी पहल का लाभ ले सकेंगे. इस हेल्पलाइन से किसानों को त्वरित मार्गदर्शन और सहायता उपलब्ध होगी. उन्होंने उन्मुखीकरण कार्यशाला में उपस्थित सभी कृषि कर्मयोगियों से किसान हितैषी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए पवित्र और समर्पण भाव से कार्य करने का आह्वान किया. Chief Minister ने कहा कि किसानों के लिए कार्य करते हुए नए प्रयोगों के साथ अपने मन के नए अंकुरण और कोमलता को जीवंत रखने की आवश्यकता है.

सीएम मोहन ने प्रदेश में कृषि एवं पशुपालन क्षेत्र में हुए सकारात्मक बदलावों का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य Government ने अपनी प्रतिबद्धता के बल पर अनेक महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं. नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के सहयोग से पशुपालन क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है, जिससे प्रदेश में दुग्ध उत्पादन में वृद्धि हुई है और किसानों को बेहतर मूल्य प्राप्त हो रहा है. राज्य Government ने कई असंभव कार्यों को लक्ष्य तक पहुंचाया है. प्रदेश में दुग्ध क्रांति हो रही है. वर्तमान में किसानों को प्रति लीटर दूध पर पहले की तुलना में 7 से 8 रुपए तक अधिक मूल्य मिल रहा है.

उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में अब व्यापक परिवर्तन देखने को मिल रहे है. पहले रबी फसल वर्षा पर निर्भर रहती थी, लेकिन अब समय बदल रहा है. नहरों और विद्युत सुविधाओं के विस्तार से खेत-खेत तक सिंचाई पहुंच गई है. इसके परिणामस्वरूप किसान अब वर्ष में 2 के स्थान पर 3 फसलें लेने लगे हैं.

Chief Minister डॉ. यादव ने कहा कि Government किसानों के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है. इस वर्ष राज्य Government किसानों से 2625 रुपए प्रति क्विंटल की दर से गेहूं उपार्जित कर रही है. राज्य Government ने उड़द की फसल पर समर्थन मूल्य के साथ देने की शुरुआत की है.

Chief Minister डॉ. यादव ने कहा कि किसान अब एग्री वेस्ट मैनेजमेंट अपनाकर अतिरिक्त आय अर्जित कर रहे हैं. मक्के के डंठल, गेहूं और धान की नरवाई से भूसा बनाकर किसान लाभ कमा रहे हैं. उन्होंने युवाओं को खेती की ओर आकर्षित करने पर बल देते हुए कहा कि आधुनिक तकनीकों और नवाचारों के माध्यम से खेती को लाभकारी व्यवसाय बनाया जा सकता है. इजरायल में सीमित संसाधनों के बावजूद वहां खेती को अत्यंत आधुनिक और लाभकारी बनाया गया है. इजरायल में कम बारिश के बाद भी खेती में तकनीक का उपयोग प्रेरणास्पद है.

उन्होंने कहा कि राज्य Government के लिए सीमा पर जवान और खेतों में किसान दोनों बराबर हैं. कृषक परिवारों से आने वाले युवा डॉक्टर, इंजीनियर बनना चाहते हैं, लेकिन खेती को भी लाभ का जरिया बनाया जा सकता है. इसके लिए युवाओं को प्रेरित करने की आवश्यकता है.

Chief Minister डॉ. यादव ने कहा कि Prime Minister मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश को तीन-तीन नदी जोड़ो परियोजनाओं की सौगात मिली है. केन-बेतवा लिंक परियोजना से बुंदेलखंड और पार्वती-कालीसिंध-चंबल (पीकेसी) परियोजना से मध्यप्रदेश और Rajasthan के कई जिले लाभान्वित होने वाले हैं, जिनके लिए केंद्र Government ने लागत की 90 प्रतिशत राशि दी है. पीकेसी परियोजना पर सहमति के लिए Rajasthan के 15 जिलों के लोग मध्यप्रदेश Government को कोटि-कोटि धन्यवाद दे रहे हैं. मध्यप्रदेश नदियों का मायका है और यहां जलराशी का पर्याप्त भंडार है. Prime Minister श्री मोदी ने मां नर्मदा के आशीर्वाद से अपने Gujarat के Chief Minister के कार्यकाल में Gujarat को विकसित और अग्रणी राज्य बनाया. अब हमारी Government भी नर्मदा के जल से प्रदेश को समृद्ध बना रही है. आज पानी की बूंद-बूंद को बचाकर खेती-किसानी को आगे बढ़ाने का प्रयास करने की आवश्यकता है.

कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना ने कहा कि हर जिले में कृषि मेले आयोजित किये जा रहे हैं. इस कार्यशाला के माध्यम से कृषि कर्मयोगियों के साथ मंथन हो रहा है. राज्य में किसान हितैषी Government है, Chief Minister डॉ. यादव किसानों की परेशानियों के लिए चिंतित है. Chief Minister डॉ. यादव आज गेहूं उपार्जन केंद्रों का औचक निरीक्षण किया है. Prime Minister श्री मोदी के मार्गदर्शन में Chief Minister डॉ. यादव ने किसानों के लिए शुरू की गई योजनाओं को जमीनी स्तर पर उतारा है. इस कार्य में सभी कृषि कर्मयोगियों को सहयोग प्राप्त हो रहा है.

सचिव कृषि निशांत वरवड़े ने कहा कि Prime Minister मोदी ने लोकसेवकों को कर्मयोगी की संज्ञा दी है. कृषक कल्याण वर्ष में Chief Minister डॉ. यादव के मार्गदर्शन से आज सभी 55 जिले, विकासखंड, क्लस्टर लेवल और ग्राम पंचायतों से कृषि से जुड़े 16 विभागों के 1627 चुनिंदा अधिकारियों और कर्मचारियों को कर्मयोगी उन्मुखीकरण कार्यशाला में आमंत्रित किया है. इसमें कृषि विभाग, सहकारिता विभाग, मत्स्य पालन विभाग, उद्यानिकी विभाग, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक, मार्केटिंग फेडरेशन, बीज निगम, कृषि अभियांत्रिकी विभाग एवं अन्य विभाग शामिल हैं. कार्यशाला में किसानों की समस्याओं को बिना देरी के हल करने और किसान हेल्पलाइन की शुरुआत होगी. कृषि कर्मयोगी उन्मुखीकरण कार्यशाला में अलग-अलग सत्र आयोजित किए जा रहे हैं.

डीकेपी/

Leave a Comment