कोलकाता: शंखनाद से ब्रिगेड परेड ग्राउंड में बना उत्सव जैसा माहौल, साधु-संत बोले- ‘बंगाल में आया राम राज्य’

कोलकाता, 9 मई . पश्चिम बंगाल में भाजपा के पहले Chief Minister के रूप में सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड के बाहर बड़ी संख्या में लोग जुटे. समारोह में शामिल होने के लिए भाजपा समर्थकों, साधु-संतों और पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला.

ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले इस शपथ ग्रहण समारोह में Prime Minister Narendra Modi, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय मंत्रियों और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के शामिल होने की संभावना जताई गई है.

समारोह में पहुंचे एक साधु ने समाचार एजेंसी से बातचीत में कहा, “समारोह में आने की एक वजह यह है कि हम भी राज्य का हिस्सा हैं. काफी समय से यहां कम्युनिस्टों और कांग्रेस का राज रहा. तृणमूल कांग्रेस पूरी तरह से मुस्लिमों की पार्टी बन चुकी थी. टीएमसी की Government बनने पर मुस्लिम लोग आते थे, आज भाजपा की Government बन रही है तो साधु-संत आ रहे हैं.”

इस दौरान साधु ने Prime Minister Narendra Modi की प्रशंसा की. उन्होंने कहा, “पीएम मोदी हिंदुओं की पंसद हैं. वे जहां भी जाते हैं, वहां भगवा झंडा लहराता है. इसीलिए सभी के दिल में उनके लिए सम्मान है.”

कार्यक्रम में पहुंचे साधु-संत ‘जयकारे’ लगाते नजर आए. साथ ही, कुछ संतों ने ‘शंख’ भी फूंका. एक अन्य साधु ने कहा, “अब राम राज्य शुरू हो गया है, इसीलिए साधु यहां आए हैं.”

दिल्ली से कोलकाता पहुंचे एक भाजपा समर्थक ने कहा, “आज पश्चिम बंगाल में सनातनी Government बनने जा रही है. हम सनातनी के तौर पर अपना कर्तव्य निभाने आए हैं. यहां चारों तरफ आज खुशी का माहौल है. ऐसा लग रहा है, जैसे कोलकाता में कोई त्योहार मनाया जा रहा है. बड़ी संख्या में साधु-संत शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आए हैं.”

एक अन्य भाजपा समर्थक रवींद्रनाथ टैगोर की तस्वीर लेकर शपथ समारोह को देखने के लिए पहुंचा. कार्यकर्ता ने कहा, “आज गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की भी जयंती पर है. इसलिए मैं एक तस्वीर लेकर आया हूं. हमारे Prime Minister ‘India के शेर’ हैं.”

एक महिला कार्यकर्ता ने कहा, “Prime Minister मोदी ने ‘सोनार बांग्ला’ का नारा दिया था और आज राज्य ‘सोनार बांग्ला’ बनने की ओर बढ़ रहा है. बंगाल में कमल खिल चुका है और हम Chief Minister के रूप में सुवेंदु अधिकारी के शपथ समारोह को लेकर उत्साहित हैं.”

डीसीएच/

Leave a Comment