
Mumbai , 29 मार्च . इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के दूसरे मुकाबले में Sunday को Mumbai इंडियंस (एमआई) ने टॉस जीतकर कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ गेंदबाजी का फैसला लिया है. स्टेडियम पहुंचे फैंस को उम्मीद है कि एमआई जीत के साथ अपने नए सीजन का आगाज करेगी.
रोहित शर्मा को देखने वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे एक फैन ने ‘ ’ से कहा, “मेरे हिसाब से ‘केकेआर’ का मतलब ‘कोलकाता नाइट राइडर्स’ नहीं, बल्कि ‘खतरनाक किंग रोहित’ है. इस खिलाड़ी के सामने परिस्थिति कैसी भी हो, वो अपने ही हिसाब से खेलते हैं. वह India की ओर से सिर्फ वनडे फॉर्मेट ही खेल रहे हैं, लेकिन आईपीएल में टी20 फॉर्मेट खेलते नजर आते हैं. मुझे उन्हें इस फॉर्मेट में देखना पसंद है.”
Mumbai इंडियंस के एक अन्य फैन ने कहा, “मुझे लगता है कि इस मैच में Mumbai इंडियंस जीत दर्ज करेगी. ये मैच Mumbai में है, जहां भारी संख्या में उसके फैंस मौजूद होंगे. रोहित शर्मा ने अपना काफी वजन घटाया है. उनकी फिटनेस को देखते हुए लगता है कि वह इस मैच में शानदार प्रदर्शन करेंगे. हार्दिक पंड्या अपना शानदार ऑलराउंडर खेल दिखाएंगे.”
एक अन्य फैन ने कहा, “अगर रोहित शर्मा फॉर्म में आए, तो टीम शानदार स्कोर करेगी. हार्दिक पंड्या से भी हमें काफी उम्मीद हैं. रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह शानदार लय में नजर आ रहे हैं.”
पांच बार आईपीएल खिताब जीत चुकी Mumbai इंडियंस ने तीन बार की चैंपियन केकेआर के खिलाफ अब तक 35 मैच खेले हैं, जिसमें 24 मुकाबले एमआई के नाम रहे, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स ने 11 मैच जीते हैं.
कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन: फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा और ब्लेसिंग मुजरबानी.
Mumbai इंडियंस की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, मयंक मारकंडे, एएम गजनफर, ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह.
–
आरएसजी