राहुल गांधी चाहे तो भी अब भारत में इमरजेंसी नहीं होगी लागू: प्रेम शुक्ला

New Delhi, 4 जून . भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने राहुल गांधी के उस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कहा था कि देश में इमरजेंसी लग सकती है. प्रेम शुक्ला ने कहा कि इमरजेंसी का इतिहास देश जानता है और यह इंदिरा गांधी के कार्यकाल में लागू हुई थी. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी चाहे जो भी कहें, अब India में आपातकाल जैसा कदम दोबारा संभव नहीं है.

उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक और संवैधानिक व्यवस्था में पूरी तरह विश्वास रखती है और Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में देश 2047 तक विकसित India बनने के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है.

उन्होंने Prime Minister Narendra Modi के लंबे कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि वे जल्द ही एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं, जो देश के पहले Prime Minister जवाहरलाल नेहरू से भी लंबा होगा. 10 जून को यह एक बड़ा मील का पत्थर होगा, जब Narendra Modi निर्वाचित Prime Minister के रूप में सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले नेताओं में शामिल हो जाएंगे.

प्रेम शुक्ला ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में India की अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव आया है. India 11वीं अर्थव्यवस्था से चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है. उन्होंने कहा, “80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन, 45 से 50 करोड़ लोगों को जनधन योजना के तहत बैंकिंग सुविधा, करोड़ों लोगों को Prime Minister आवास योजना के तहत घर, 11 करोड़ शौचालय, 11 करोड़ एलपीजी कनेक्शन और हर घर जल जैसी योजनाओं का लाभ मिला है.” उनके अनुसार, इन योजनाओं से देश में बड़े स्तर पर सामाजिक और आर्थिक बदलाव आया है.

पश्चिम बंगाल की राजनीति पर बोलते हुए प्रेम शुक्ला ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस में बड़ी हलचल चल रही है और कई विधायक पार्टी छोड़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि जब किसी दल में नेतृत्व कमजोर होता है तो ऐसे बदलाव स्वाभाविक हैं. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस डर, भूख और भ्रष्टाचार के आधार पर बनी पार्टी है और अब उसके नेता धीरे-धीरे पार्टी छोड़ रहे हैं, जिससे संगठन कमजोर हो रहा है.

इंडिया गठबंधन की बैठक को लेकर भी उन्होंने टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि अब विपक्षी गठबंधन में एकता नहीं बची है. उनके मुताबिक, डीएमके ने भी आगामी बैठक में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिससे यह साफ होता है कि गठबंधन में मतभेद बढ़ रहे हैं. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन अब कमजोर पड़ चुका है और इसमें शामिल दल एक-दूसरे से दूरी बना रहे हैं.

पीआईएम/डीकेपी

Leave a Comment