राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन नोटिस लाएंगे : किरेन रिजिजू

New Delhi, 11 फरवरी . केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने Wednesday को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए Lok Sabha में बजट चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयानों पर आपत्ति जताई. उन्होंने कहा कि Government राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन नोटिस लाने जा रही है, क्योंकि उन्होंने सदन को गुमराह किया और बिना आधार के गंभीर आरोप लगाए.

रिजिजू ने कहा कि Lok Sabha और राज्यसभा की कार्यवाही के लिए स्पष्ट नियम हैं. यदि कोई सदस्य किसी अन्य सदस्य पर गंभीर आरोप लगाना चाहता है, तो उसे पहले नोटिस देना होता है और अपने आरोपों के समर्थन में प्रमाण भी पेश करने होते हैं. बिना नोटिस और बिना प्रमाण के आरोप लगाना नियमों के खिलाफ है.

उन्होंने यह भी कहा कि बजट पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने कोई ठोस और उपयोगी सुझाव नहीं दिया, बल्कि सिर्फ ‘बेबुनियाद और जंगली आरोप’ लगाए. रिजिजू ने बताया कि उन्होंने राहुल गांधी से कहा था कि जब वित्त मंत्री शाम 5 बजे बजट पर जवाब देंगी, तब वे सदन में मौजूद रहकर अपनी बातों को साबित करें.

रिजिजू ने पूर्व Prime Minister डॉ. मनमोहन सिंह का जिक्र करते हुए कहा कि 2014 में Government छोड़ने से पहले दिए गए उनके भाषण और पीआईबी की आधिकारिक रिलीज में साफ लिखा था कि 2030 के बाद India दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा. उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi ने इस लक्ष्य को ‘फास्ट फॉरवर्ड’ कर दिया है. India अब चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और अगले दो-तीन साल में तीसरे स्थान पर पहुंचने की ओर तेजी से बढ़ रहा है.

रिजिजू ने कहा कि यह कोई पुरानी बात नहीं है, बल्कि 11 साल पहले का आधिकारिक बयान है. राहुल गांधी के इस आरोप पर कि ‘India को बेच दिया गया,’ रिजिजू ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, “इस देश की कोई कीमत नहीं लगा सकता. कोई पैदा नहीं हुआ जो India को खरीद या बेच सके.” उन्होंने कहा कि 2014 से पहले India 11वें स्थान पर था और उसे ‘फ्रेजाइल फाइव’ कहा जाता था, और अर्थव्यवस्था को कमजोर बताया जाता था. लेकिन पिछले 11 साल में India ने बड़ी छलांग लगाई है और चौथे स्थान पर पहुंचा है.

रिजिजू ने यह भी आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने सदन में ऐसे व्यक्तियों के नाम लिए जो उस समय सदस्य नहीं थे, और Union Minister हरदीप सिंह पुरी का नाम लेकर भी आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि चेयर द्वारा टोके जाने के बाद राहुल गांधी ने पहले माफी मांगी और फिर दोबारा नाम लिया, जबकि खुद कहा था कि नियमों के तहत नाम नहीं लेंगे.

रिजिजू ने कहा कि उनकी पार्टी की ओर से औपचारिक नोटिस दिया जाएगा और स्पीकर से कार्रवाई की मांग की जाएगी. राहुल गांधी को अपने सभी आरोपों का प्रमाण देना होगा और जो भी गलत या असंसदीय बातें कही गई हैं, उन्हें रिकॉर्ड से हटाया जाना चाहिए.

उन्होंने कहा कि गंभीर आरोप लगाने के बाद सदन छोड़कर चले जाना ठीक नहीं है. जब आप आरोप लगाते हैं तो मंत्री का जवाब भी सुनना चाहिए. Wednesday को वित्त मंत्री जब शाम 5 बजे जवाब देंगी तो राहुल गांधी को सदन में बैठकर सुनना चाहिए.

वीकेयू/एबीएम

Leave a Comment