
New Delhi, 19 अगस्त . कांग्रेस नेता राहुल गांधी के दिल्ली में छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान Police कार्रवाई को लेकर केंद्र Government पर निशाना साधने के बाद संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने पलटवार किया है. रिजिजू ने कहा कि नागरिकों की जान और सुरक्षा Government की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और मौजूदा Government ने विभिन्न आंदोलनों के दौरान अधिकतम संयम बरता है.
रिजिजू ने राहुल गांधी के एक्स पोस्ट के जवाब में कांग्रेस शासन के दौरान आंदोलनों और प्रदर्शनों पर हुई Police फायरिंग की कई घटनाओं का उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कई आपराधिक तत्वों द्वारा स्थिति का फायदा उठाने की कोशिश के बावजूद Government की कार्रवाई में किसी की जान नहीं गई.
रिजिजू ने कांग्रेस शासन के दौरान हुई घटनाओं का हवाला देते हुए कहा कि इनमें मिजोरम में भारतीय नागरिकों पर वायुसेना के इस्तेमाल से लेकर विभिन्न राज्यों में आंदोलनों के दौरान Police फायरिंग तक के मामले शामिल हैं.
उन्होंने जिन प्रमुख घटनाओं का उल्लेख किया, उनमें 1969 का तेलंगाना आंदोलन शामिल है. रिजिजू के अनुसार, ऐतिहासिक विवरणों में इस आंदोलन के दौरान 369 लोगों की मौत का उल्लेख मिलता है, जिनमें बड़ी संख्या छात्रों की थी और कई लोग Police फायरिंग में मारे गए थे.
उन्होंने 1976 के तुर्कमान गेट विध्वंस और Police फायरिंग का भी जिक्र किया. रिजिजू ने कहा कि आपातकाल के दौरान हुई इस घटना में मौतों का आंकड़ा विवादित है. Police ने छह मौतों की पुष्टि की थी, जबकि अन्य विवरणों में मृतकों की संख्या 20 या उससे अधिक बताई गई.
इसके अलावा उन्होंने 1976 में उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में नसबंदी अभियान के खिलाफ प्रदर्शन, 1972 के पंजाब के मोगा आंदोलन, 1973-74 के Gujarat नव निर्माण आंदोलन, 1998 के Madhya Pradesh के मुलताई किसान आंदोलन, 2007 के आंध्र प्रदेश के मुदिगोंडा भूमि आंदोलन, 2010 के सोमपेटा Police फायरिंग, 2011 के काकापल्ली Police फायरिंग और 2011 के Maharashtra के जैतापुर परमाणु ऊर्जा परियोजना विरोध प्रदर्शन का उल्लेख किया.
रिजिजू के मुताबिक, जैतापुर में 18 अप्रैल 2011 को प्रदर्शन के दौरान Police फायरिंग में एक प्रदर्शनकारी की मौत हुई थी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान Police फायरिंग से जुड़ी ऐसी कई अन्य घटनाएं भी हुई हैं.
रिजिजू ने अपने पोस्ट में कहा कि इन घटनाओं से कांग्रेस Governmentों के कार्यकाल के दौरान विभिन्न आंदोलनों और प्रदर्शनों में हुई Police कार्रवाई तथा मौतों का एक लंबा सिलसिला सामने आता है. उन्होंने दावा किया कि मौजूदा Government ने सभी आंदोलनों के दौरान अधिकतम संयम बरता है.
इससे पहले राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर दिल्ली में छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान Police कार्रवाई को लेकर केंद्र Government पर तीखा हमला बोला था.
–
डीएससी