खरीफ बुआई 95 प्रतिशत के करीब, 107 लाख हेक्टेयर में पूरा हुआ आच्छादन: सूर्य प्रताप शाही

Lucknow, 29 जुलाई . उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि कम बारिश के बावजूद Chief Minister योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य Government की समयबद्ध तैयारियों और किसानों की मेहनत के कारण खरीफ फसलों का आच्छादन लक्ष्य के करीब पहुंच गया है. वर्ष 2026 में खरीफ आच्छादन का लक्ष्य 110 लाख हेक्टेयर रखा गया था, जिसके मुकाबले लगभग 107 लाख हेक्टेयर में बुआई पूरी हो चुकी है. यह लक्ष्य का करीब 95 प्रतिशत है, जबकि पिछले वर्ष 103 लाख हेक्टेयर के लक्ष्य के सापेक्ष लगभग 100 लाख हेक्टेयर में आच्छादन हो पाया था.

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने Wednesday को लोकभवन में पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने बताया कि इस वर्ष सुपर अल नीनो की आशंका के कारण सामान्य से कम वर्षा का अनुमान था. इसके बावजूद Government ने किसानों को समय पर बीज, उर्वरक और सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराई. खरीफ सीजन में 50 प्रतिशत अनुदान पर 1.73 लाख क्विंटल से अधिक बीज वितरित किए गए. साथ ही दलहन, तिलहन, मूंगफली, सोयाबीन और तिल जैसी फसलों के रकबे को बढ़ावा देने के लिए विशेष अभियान चलाया गया. Government ने 6.13 लाख से अधिक किसानों को 16,449 क्विंटल मुफ्त मिनी किट वितरित किए, जबकि 1.23 लाख क्विंटल से अधिक बीज अनुदान पर उपलब्ध कराया गया. दलहन, तिलहन तथा मोटे अनाज के बीजों का बड़े पैमाने पर वितरण कर किसानों को कम वर्षा की परिस्थितियों में भी खेती जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया गया.

कृषि मंत्री ने बताया कि 28 जुलाई तक प्रदेश में औसत से लगभग 25 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई. 11 जिलों में 40 से 60 प्रतिशत तक कम बारिश हुई, जबकि 13 जिलों में स्थिति और अधिक चिंताजनक रही. ऐसी परिस्थितियों को देखते हुए Government ने सितंबर में अल्प अवधि की तोरिया फसल को बढ़ावा देने का निर्णय लिया है. इसके लिए 1,000 कुंतल तोरिया बीज वितरण का लक्ष्य तय किया गया है, जिसमें 600 क्विंटल मुफ्त मिनी किट और 400 कुंतल अनुदान पर उपलब्ध कराए जाएंगे. इसके लिए पोर्टल खोल दिया गया है तथा 17 अगस्त के बाद ई-लॉटरी के माध्यम से किसानों का चयन किया जाएगा.

शाही ने किसानों को आश्वस्त किया कि योगी Government रबी सीजन में भी किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने देगी. इसके लिए प्रमाणित बीजों की उपलब्धता और वितरण की तैयारी अभी से शुरू कर दी गई है. उन्होंने बताया कि बीज वितरण के लिए 10 जुलाई को पोर्टल खोला जा चुका है और सितंबर के पहले सप्ताह में ई-लॉटरी के माध्यम से किसानों का चयन कर समय से बीज उपलब्ध कराया जाएगा. इस वर्ष 7.66 लाख किसानों तक दलहन और तिलहन के मिनी किट वितरण का लक्ष्य रखा गया है. इसके तहत 36,475 क्विंटल बीज नि:शुल्क वितरित किए जाएंगे. उन्होंने किसानों से पोर्टल पर पंजीकरण कराने की अपील करते हुए बताया कि चयन प्रक्रिया पारदर्शी ई-लॉटरी प्रणाली से होगी.

उन्होंने कहा कि कृषि यंत्रों पर अनुदान योजना के तहत भी पोर्टल 20 जुलाई से खोल दिया गया है. इसकी लॉटरी 10 अगस्त को निकाली जाएगी. फार्म मशीनरी बैंक, कस्टम हायरिंग सेंटर और एकल कृषि यंत्रों सहित कुल 25,900 कृषि यंत्र किसानों को अनुदान पर उपलब्ध कराए जाएंगे. अब तक 41,762 किसानों ने आवेदन किया है. फार्म मशीनरी बैंक पर 80 प्रतिशत तक तथा कस्टम हायरिंग सेंटर पर 40 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है. कृषि यंत्रों के चयन की प्रक्रिया भी ई-लॉटरी के माध्यम से पूरी की जाएगी.

कृषि मंत्री शाही ने पत्रकारों को बताया कि केंद्र और राज्य Government ने वैश्विक चुनौतियों के बावजूद प्रदेश में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की है. एक अप्रैल से 28 जुलाई तक 57.70 लाख मीट्रिक टन उर्वरक उपलब्ध कराया गया, जिसमें से 28.88 लाख मीट्रिक टन किसानों को वितरित किया जा चुका है. लगभग इतनी ही मात्रा में अभी भी उर्वरक उपलब्ध है. यूरिया, डीएपी, एनपीके, एसएसपी, और एमओपी का पर्याप्त भंडार है. किसानों को घबराने की जरूरत नहीं है.

उन्होंने बताया कि पहले जहां करीब 1,500 सहकारी समितियां उर्वरक वितरण करती थीं, वहीं अब 7000 समितियों के माध्यम से किसानों तक खाद पहुंचाई जा रही है. जुलाई में ही सहकारी समितियों ने 3.22 लाख मीट्रिक टन से अधिक यूरिया और 1.07 लाख मीट्रिक टन डीएपी का वितरण किया है. उन्होंने दावा किया कि प्रदेश के किसी भी ब्लॉक में उर्वरकों की कमी नहीं है.

कृषि मंत्री ने पूर्ववर्ती Samajwadi Party Government पर निशाना साधते हुए कहा कि 2015-16 में प्रदेश में 84.98 लाख मीट्रिक टन उर्वरक का वितरण हुआ था, जबकि योगी Government के कार्यकाल में यह बढ़कर 2025-26 में 118 लाख मीट्रिक टन तक पहुंच गया है. उन्होंने दावा किया कि वर्तमान Government किसानों को पूर्ववर्ती Government की तुलना में 34 लाख मीट्रिक टन अधिक उर्वरक उपलब्ध करा रही है. उन्होंने कहा कि योगी Government ने गन्ना किसानों के बकाया भुगतान का निपटारा करने के साथ ही कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए लगातार काम किया है. कृषि मंत्री ने किसानों से अपील की कि वे धैर्य रखें, समय पर पंजीकरण कराएं और Governmentी योजनाओं का लाभ उठाएं.

विकेटी/डीकेपी

Leave a Comment