केशव मौर्य का राहुल पर तीखा हमला, बोले- ‘वे मोहब्बत की दुकान से नफरत की राजनीति लेकर आ रहे प्रयागराज’

Lucknow, 8 अगस्त . उत्तर प्रदेश के उपChief Minister केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे को लेकर तीखा हमला बोला है. उन्होंने राहुल गांधी की ‘मोहब्बत की दुकान’ पर तंज कसते हुए कहा कि वह ‘नफरत फैलाने’ की राजनीति लेकर प्रयागराज आ रहे हैं. मौर्य ने राहुल गांधी को आनंद भवन और उसके आसपास का दौरा करने की सलाह देते हुए कहा कि इससे उन्हें अपने परिवार की ओर से प्रयागराज की कथित उपेक्षा का एहसास होगा.

केशव प्रसाद मौर्य ने social media मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “बचकानी राजनीति के प्रतीक बन चुके राहुल गांधी अपनी कथित ‘मोहब्बत की दुकान’ से ‘नफरत फैलाने’ की राजनीति लेकर आज प्रयागराज आ रहे हैं. मौका मिले तो स्थल ही नहीं, बल्कि आनंद भवन और उसके आसपास भी घूम लीजिए. आपको खुद एहसास होगा कि आपके परिवार ने अपना घर होने के बावजूद प्रयागराज को सालों तक ‘उपेक्षित’ छोड़ रखा था.”

मौर्य ने ‘एक्स’ पोस्ट में आगे लिखा, “प्रयागराज आज भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन Government में Prime Minister Narendra Modi और Chief Minister योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है. यहां अब केवल छात्रों की आवाज ही नहीं, बल्कि विकास की गूंज भी सुनाई देती है.”

राहुल गांधी पर हमला जारी रखते हुए उपChief Minister मौर्य ने कहा, “आपकी आस्था-अनास्था पर सवाल करना ठीक नहीं है, लेकिन अगर समय मिले तो पवित्र संगम और पुण्य धाम श्रृंगवेरपुर के भी दर्शन जरूर कीजिएगा. हो सकता है कि तब आप भी डबल इंजन Government के ‘विरासत के साथ विकास’ के संकल्प और उसके परिणामों को बेहिचक स्वीकार कर लें.”

–

विकेटी/डीसीएच

Leave a Comment