क्योंझर की घटना ने वैश्विक स्तर पर ओडिशा की छवि धूमिल की : नवीन पटनायक

क्योंझर (Odisha) 30 अप्रैल . Odisha विधानसभा में विपक्ष के नेता नवीन Patnaयक ने क्योंझर की घटना के संदर्भ में कहा कि इससे वैश्विक स्तर पर हमारे राज्य की छवि धूमिल हुई है.

उन्होंने कहा कि हम इस तरह की स्थिति को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं कर सकते हैं. ध्यान देने वाली बात है कि इस तरह की घटना Chief Minister के गृह जिले से सामने आई है. इस वजह से यह मामला हमारे लिए और ज्यादा चिंताजनक हो जाता है.

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इस तरह की घटना ऐसे वक्त में सामने आई है, जब हम लोग सदन में महिलाओं से जुड़े मुद्दे पर चर्चा कर रहे हैं. हम इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि कैसे महिलाओं को सशक्त और समृद्ध करने की दिशा में कदम बढ़ाए. हम इस संबंध में पूरी रूपरेखा निर्धारित करके उसे जमीन पर उतारने की दिशा में काम कर रहे हैं. लेकिन, ऐसे में इस तरह का मामला प्रकाश में आ रहा है. इससे राज्य की छवि वैश्विक स्तर पर प्रभावित हो रही है.

इसके अलावा, उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि बीजू जनता दल ने हमेशा से ही महिलाओं के सशक्तिकरण पर ध्यान दिया. हमने कभी-भी महिलाओं की समृद्धि से कोई समझौता नहीं किया. यही नहीं, हमने महिला आरक्षण का समर्थन किया. हमने इस बात को समझा है कि अगर महिलाओं को सही मायने में सशक्त करना चाहते हैं, तो इसके लिए हमें उन्हें आरक्षण देना होगा. लेकिन, जिस तरह से इस कानून को पेश किया गया, जिस तरह से इस पर चर्चा की गई, इतिहास उस रवैये हमेशा याद रखेगा.

बता दें कि Odisha के क्योंझर में आदिवासी व्यक्ति जीतू मुंडा को अपनी मृतक बहन के खाते से 19 हजार 300 रुपये निकालने थे. वहीं, मृत्यु प्रमाणपत्र सहित कुछ अन्य कागजातों के अभाव में बैंक वाले जीतू को पैसा देने से मना कर रहे थे. अंत में जीतू इस कदर व्यथित हो गया कि वो अपनी बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंच गया, ताकि बैंक वालों को यह विश्वास हो सके कि उसकी बहन सच में मर चुकी है. वहीं, जब इस घटना का वीडियो social media पर सामने आया, तो लोगों का इसकी तरफ ध्यान गया. इतना ही नहीं, मामला Chief Minister के संज्ञान में भी पहुंचा. इसके बाद जीतू को आर्थिक सहायता दी गई और उसकी बहन के नाम का मृत्यु प्रमाणपत्र भी जारी किया गया, ताकि आगे चलकर उसे किसी भी कागजी कार्रवाई में कोई दिक्कत नहीं हो.

एसएचके/पीएम

Leave a Comment