राज्यपाल से भी मुख्यमंत्री भगवंत मान को बदलने की करेंगे मांग, केजरीवाल भी इस पर दें ध्यान : सुनील जाखड़

चंडीगढ़, 2 मई . पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड ने राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक के खिलाफ First Information Report दर्ज होने के बाद Saturday को मीडिया से बातचीत करते हुए Chief Minister भगवंत मान पर गंभीर आरोप लगाए हैं. जाखड़ ने आप के नेतृत्व को ‘केजरीवाल गिरोह’ करार दिया और कहा कि उनका गैरजिम्मेदाराना व्यवहार पंजाब के लोकतंत्र के लिए घातक साबित हो रहा है. जाखड़ ने कहा कि पंजाब के Chief Minister भगवंत मान अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए हर रोज नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं.

सुनील जाखड़ ने कहा, “पंजाब के सभी लोगों और विशेष रूप से केजरीवाल और उनके गिरोह को मेरा एक संदेश है, जिसे मैं आप लोगों के माध्यम से पहुंचाना चाहता हूं. ये शीश महल, जो उन्होंने बनवाए हैं, मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि उनके ये कर्म उनके लिए अच्छे नहीं होंगे. भगवंत मान साहब अभी भी उनके हाथों की कठपुतली हैं.”

जाखड़ ने कहा कि लालजीत भुल्लर मामले में न्याय पाने के लिए वे सात राज्यसभा सदस्यों के हस्ताक्षर लेकर केंद्र Government के समक्ष शिकायत दर्ज कराएंगे. वे स्वयं गृह मंत्री से संपर्क करेंगे और मामले की सीबीआई जांच की मांग करेंगे ताकि सच्चाई सामने आ सके.

विधानसभा में जिस हालत में Chief Minister सदन में पहुंचे और उनकी मानसिक हालत जैसी थी, उनकी कलम से अगर गलत कोई आदेश निकल गया होता तो इसका विपरीत प्रभाव पड़ता.

जाखड़ ने बताया कि वे Sunday को पंजाब के Governor से मिलेंगे और उन्हें मौजूदा Political स्थिति और Government की कार्रवाइयों के बारे में पूरी जानकारी देंगे. उन्होंने स्पष्ट किया कि हालांकि वे पंजाब में President शासन के पक्षधर नहीं हैं लेकिन किसी को भी पंजाब को लूटने की छूट नहीं दी जाएगी.

जाखड़ ने रमन अरोरा और Chief Minister के करीबी सहयोगियों के नामांकन पत्रों और विश्वास मत के मुद्दे पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि Chief Minister पर जनता का भरोसा खत्म हो चुका है और वे सुरक्षा और Political दांव-पेच के जरिए सिर्फ अपनी कुर्सी बचाने की कोशिश कर रहे हैं. वे Governor शासन के खिलाफ हैं, लेकिन वे चाहते हैं कि केजरीवाल मान की जगह किसी और को Chief Minister बनाएं.

भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल Chief Minister को हटाने के लिए Governor से मुलाकात करेगा. कल ही इस मामले को सुलझा लिया गया होता. उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व कांग्रेस Chief Minister चरणजीत सिंह चन्नी पर भी छापा मारा गया था, लेकिन वह भाजपा में शामिल नहीं हुए.

उन्होंने बताया कि पूर्व Prime Minister मनमोहन सिंह ने एक बार किसानों के कर्ज माफ किए थे, लेकिन Prime Minister Narendra Modi किसान निधि योजना के तहत हर महीने किसानों को पैसा दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा के सत्ता में आने से सभी फसलों पर एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) दिया जाएगा, जैसा कि Haryana में दिया जा रहा है.

उन्होंने कहा, “पंजाब की जनता को उम्मीद है कि अगर कोई पंजाब को इस दलदल से बाहर निकाल सकता है, तो वह केवल भारतीय जनता पार्टी ही है. समय आने पर सभी को जवाबदेह ठहराया जाएगा.”

ओपी/पीएम

Leave a Comment