कटनी जमीन घोटाला : सीएम मोहन यादव ने डीजीपी को दिए निर्देश, सीएसपी नेहा पच्चीसिया निलंबित

Bhopal , 21 अगस्त . Madhya Pradesh के कटनी जिले में हत्या के आरोपी को बचाने और करोड़ों की जमीन की सौदेबाजी के आरोप में घिरी नगर Police अधीक्षक नेहा पच्चीसिया को Chief Minister मोहन यादव ने निलंबित करने के आदेश दिए हैं.

दरअसल, कटनी में हुए एक हत्याकांड के मामले में तीन लोगों को आरोपी बनाया गया था और उस मामले में नगर Police अधीक्षक पर आरोप लगा था कि उन्होंने आरोपी की करोड़ों की जमीन का कुछ लाख में दूसरे व्यक्ति से सौदा कराया है. इस मामले की जांच हुई और इसमें उन्हें दोषी पाया गया, जिस पर उनके खिलाफ मामला भी दर्ज हुआ है.

नगर Police अधीक्षक (सीएसपी) नेहा पच्चीसिया पर दर्ज हुए मामले को लेकर Chief Minister मोहन यादव के तेवर तल्ख हैं. Chief Minister मोहन यादव ने मुख्य सचिव को संबंधित नगर Police अधीक्षक के विरुद्ध तत्काल निलंबन की कार्रवाई के निर्देश दिए. Chief Minister मोहन यादव ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही, दबाव या पद के दुरुपयोग को स्वीकार नहीं किया जाएगा. निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कटनी हत्याकांड के मामले में आरोपी को बचाने के लगे आरोपों की शिकायत Police महानिदेशक से हुई थी और उनके निर्देश पर जबलपुर के Police महानिरीक्षक प्रमोद वर्मा ने जांच के आदेश दिए थे और यह जांच आईपीएस अनु बेनीवाल से कराई गई. इस जांच रिपोर्ट में सामने आए तथ्यों के आधार पर जबलपुर के Police महानिरीक्षक के निर्देश पर कटनी के कोटा थाने में नगर Police अधीक्षक, जमीन खरीदने वाले मारूफ अहमद और बिचौलिए के खिलाफ आपराधिक धाराओं में मामला दर्ज किया गया है.

एसएनपी/एसके

Leave a Comment