कर्नाटक : छोटी-सी कहासुनी में पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

बागलकोट, 11 दिसंबर . एक छोटी-सी कहासुनी ने इतना भयानक रूप ले लिया कि पति ने अपनी पत्नी की कैंची से गोदकर हत्या कर दी. यह दिल दहला देने वाली घटना कर्नाटक के बागलकोट जिले के तेरदाल शहर के गुम्मटगल्ली इलाके में हुई.

मृतका का नाम लक्ष्मी है. वह भरतेश महेश्वरवाड़ी की पत्नी थी और सिर्फ 27 साल की थी. आरोपी पति भरतेश महेश्वरवाड़ी 32 साल का है. दोनों की शादी दस साल पहले हुई थी. इन दस सालों में पति-पत्नी के बीच रोजाना छोटी-मोटी बातों पर झगड़ा होता रहता था. परिवार के बुजुर्गों ने कई बार बीच-बचाव करके मामला सुलझाने की कोशिश की. लेकिन, हर बार नाकाम रहे.

Wednesday की रात करीब दस बजे फिर किसी मामूली बात पर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई. बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों बेडरूम में जा पहुंचे. गुस्से में भरतेश ने कैंची उठाई और लक्ष्मी पर चार-पांच वार कर दिए. लक्ष्मी की मौके पर ही मौत हो गई.

सूचना मिलते ही तेरदाल Police मौके पर पहुंची. Police ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. भरतेश को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया. लक्ष्मी के परिवार वालों ने भरतेश और उसके परिवार के कुछ सदस्यों के खिलाफ हत्या की शिकायत दर्ज कराई है. Police ने मामला दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी है.

पड़ोसियों ने बताया कि दोनों के बीच झगड़े आम बात थे. कई बार तो आवाजें बाहर तक आती थीं. लोग समझाते भी थे. लेकिन, बात नहीं बनती थी. इस बार झगड़े ने इतना खतरनाक रूप ले लिया कि एक जिंदगी हमेशा के लिए खत्म हो गई.

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. Police ने बताया कि आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है. अब कोर्ट में मामला चलेगा और सजा तय होगी.

एसएचके/एबीएम

Leave a Comment