कांग्रेस की नजर और मानसिकता नकारात्मक : गुलाम अली खटाना

New Delhi, 11 दिसंबर . संसद का शीतकालीन सत्र जारी है. इस बीच चुनाव सुधारों के मुद्दे पर पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिल रही है. भारतीय जनता पार्टी के सांसद गुलाम अली खटाना ने Thursday को तंज कसते हुए कांग्रेस की मानसिकता को नकारात्मक बताया.

BJP MP गुलाम अली खटाना ने से बात करते हुए कहा, “कांग्रेस की मानसिकता और उनकी नजर नकारात्मक है. जब किसी सियासी जमात की हार हो जाती है, तो उन्हें ऐसा ही दिखता है. आगे 10-20 साल तक उन्हें हार का ही सामना करना पड़ेगा और वो नकारात्मक ही रहेंगे.”

उन्होंने कहा, “परिवारवादी पार्टियों में काफी दिक्कतें आती हैं. कौन साथ चलेगा और कौन साथ नहीं चलेगा, इसकी भी समस्या होती है. ‘इंडिया’ ब्लॉक एक ऐसा जहाज है, जिसका कांग्रेस नेतृत्व करता है. यह पार्टी सभी को ले डूबेगी.”

BJP MP ने विपक्षी दलों के एसआईआर पर उठाए जा रहे सवालों पर पलटवार किया. उन्होंने कहा कि यह विपक्ष की नकारात्मकता है कि वे सकारात्मक चीजों को नहीं देख रहे. एसआईआर बहुत अच्छा कदम है. India अब घोटालों का देश नहीं रहा, वह एक बड़ी ताकत बनने जा रहा है. ऐसे छोटे-छोटे सुधार करने पड़ेंगे.

उन्होंने कहा, “अवैध प्रवासी और मृतक कैसे वोटर बने रह सकते हैं? जो दूसरे राज्य में चले गए हैं, उनका एक ही राज्य में वोट रहेगा. 18 साल वाले वोटर्स होंगे. इन सभी पर ध्यान दिया जा रहा है.”

Odisha कांग्रेस के पूर्व विधायक द्वारा सोनिया गांधी को पत्र लिखने और पार्टी के नेतृत्व में बदलाव की बात करने पर गुलाम अली खटाना ने कहा, “नेतृत्व के चक्कर में कांग्रेस के कितने सारे सीनियर नेताओं ने पार्टी छोड़ दी, जिन्होंने 50-50 सालों तक काम किया है. उनको समझना चाहिए कि अब ‘मैं’ नहीं चलने वाला है. अब उन्हें ‘हम’ पर आ जाना चाहिए.”

BJP MP ने दीपावली को यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल करने की तारीफ की. उन्होंने कहा, “देश की जनता को मुबारक है कि उन्होंने Narendra Modi को Prime Minister बनाया. भारतीय त्योहारों को इज्जत मिलेगी.”

एससीएच/एबीएम

Leave a Comment