कर्नाटक: बी. नागेंद्र की कैबिनेट में वापसी पर भड़के बीवाई विजयेंद्र, सरकार से सवाल-ऐसी क्या मजबूरी थी

Bengaluru, 11 अगस्त . कर्नाटक में भाजपा अध्यक्ष और विधायक बीवाई विजयेंद्र ने Tuesday को पूर्व मंत्री बी. नागेंद्र को कर्नाटक कैबिनेट में फिर से शामिल करने के लिए Government की कड़ी आलोचना की. उन्होंने इस फैसले को माफ न करने लायक बताया और चेतावनी दी कि अगर विधानसभा सत्र से पहले उन्हें नहीं हटाया गया, तो भाजपा और जेडीएस अपना आंदोलन तेज कर देंगे.

विजयेंद्र ने आरोप लगाया कि नागेंद्र ने खुद कर्नाटक महर्षि वाल्मीकि अनुसूचित जनजाति विकास निगम में गड़बड़ी की बात मानी थी. पूर्व मंत्री को इस मामले में पूरी तरह से क्लीन चिट नहीं मिली है. भाजपा उन्हें कैबिनेट में वापस लाने के Government के फैसले पर सवाल उठाए.

उन्होंने पूछा, “नागेंद्र को कैबिनेट में शामिल करने की क्या मजबूरी थी? Government किस बात से डर रही थी?”

बीवाई विजयेंद्र ने मांग की कि Chief Minister डीके शिवकुमार विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले नागेंद्र को कैबिनेट से हटा दें. उन्होंने कहा कि अगर नागेन्द्र से इस्तीफा नहीं मांगा गया, तो भाजपा और जेडी(एस) इस मुद्दे पर विधानसभा के अंदर और बाहर दोनों जगह लड़ाई लड़ेंगे. जब तक नागेन्द्र इस्तीफा नहीं देते, भाजपा-जेडी(एस) का संघर्ष जारी रहेगा.

कर्नाटक आदिवासी कल्याण मामले में राज्य द्वारा संचालित महर्षि वाल्मीकि अनुसूचित जनजाति विकास निगम लिमिटेड से गैर-कानूनी तरीके से फंड निकालने का मामला शामिल है.

इस घोटाले के कारण बड़ी Political हलचल मची, जिसके चलते तत्कालीन अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री बी. नागेंद्र को इस्तीफा देना पड़ा और उनकी गिरफ्तारी हुई. साथ ही, केंद्रीय जांच एजेंसियों सीबीआई और ईडी ने भी जांच की, जबकि राज्य के आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) ने उन्हें इस मामले में क्लीन चिट दे दी है.

इस बीच, भाजपा नेता ने कर्नाटक Government पर सत्ता में आने के बाद से राज्य के लोगों की समस्याओं को हल करने में विफल रहने का भी आरोप लगाया. उन्होंने आरोप लगाया कि विकास कार्य धीमे पड़ गए हैं और आम लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

भाजपा चीफ ने दावा किया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन, जिसमें वृद्धावस्था, विधवा और विकलांगता पेंशन शामिल हैं, ठीक से जारी नहीं की जा रही हैं. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि Government दूध उत्पादकों को मिलने वाले प्रोत्साहन राशि जारी करने में विफल रही है.

उन्होंने कहा कि कम बारिश और उसके कारण फसल के नुकसान की वजह से किसानों को अतिरिक्त दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. भाजपा विधानसभा सत्र के दौरान लोगों के सामने आ रहे अहम मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाएगी. इन मुद्दों पर गंभीर चर्चा के लिए सत्र का सुचारू और प्रभावी ढंग से चलना जरूरी है. Government को विपक्ष द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब देना चाहिए.

विजयेंद्र ने राज्य Government पर यह भी आरोप लगाया कि वह कर्नाटक के लोगों की समस्याओं के बजाय पार्टी के आलाकमान के हितों को प्राथमिकता दे रही है.

उन्होंने आरोप लगाया, “राज्य में सूखे की स्थिति गंभीर है और किसान परेशान हैं. लेकिन Government को लोगों की समस्याओं से ज्यादा कांग्रेस आलाकमान की राजनीति की चिंता है.”

विजयेंद्र ने कहा कि विपक्ष विधानसभा सत्र का इस्तेमाल किसानों, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभार्थियों, दूध उत्पादकों और समाज के अन्य वर्गों से जुड़े मुद्दों को उठाने के लिए करेगा. साथ ही, वे नागेंद्र को कैबिनेट में दोबारा शामिल करने के Government के फैसले पर भी दबाव बनाएंगे.

डीकेएम/वीसी

Leave a Comment