
Bengaluru, 21 अप्रैल . कर्नाटक भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक बी.वाई. विजयेंद्र ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा Prime Minister Narendra Modi को कथित तौर पर “आतंकवादी” कहे जाने वाले बयान की कड़ी निंदा की है. उन्होंने इसे “गंभीर रूप से आपत्तिजनक” और “जहरीली सोच” का प्रतीक बताया.
विजयेंद्र ने अपने बयान में कहा कि यह टिप्पणी न केवल अहंकार को दर्शाती है, बल्कि उन करोड़ों भारतीयों का भी अपमान है, जिन्होंने बार-बार Prime Minister मोदी को जनादेश दिया है. उन्होंने कहा कि देश की जनता ने पीएम मोदी के नेतृत्व में अटूट विश्वास जताया है और उन्हें लगातार तीसरी बार सत्ता सौंपी है. ऐसे में इस तरह की भाषा जनता के जनादेश का अपमान है.
उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान कांग्रेस नेताओं द्वारा इस तरह की बयानबाजी एक पैटर्न बन चुकी है. विजयेंद्र ने कहा कि कांग्रेस नेता बार-बार निम्नस्तरीय भाषा का इस्तेमाल करते हैं और जनता उन्हें सबक सिखाती रही है, फिर भी वे आत्ममंथन नहीं करते.
Prime Minister मोदी की वैश्विक छवि का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें दुनिया भर में एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय नेता के रूप में मान्यता मिली है और कई देशों ने उन्हें अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा है. ऐसे समय में इस तरह की टिप्पणियां Political हताशा और संकीर्ण सोच को दर्शाती हैं.
विजयेंद्र ने खरगे के आचरण को एक वरिष्ठ नेता के अनुरूप नहीं बताते हुए उनसे माफी मांगने की मांग की. उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में इस तरह की भाषा स्वीकार्य नहीं है.
भाजपा नेता ने यह भी आरोप लगाया कि लगातार चुनावी हार के बाद कांग्रेस हताशा में इस तरह के बयान दे रही है और उसके पास Political रूप से कुछ ठोस पेश करने के लिए नहीं है.
उन्होंने कहा कि Prime Minister मोदी 2014, 2019 और 2024 में लगातार तीन बार देश के सर्वोच्च पद पर चुने गए हैं, जो जनता के समर्थन को दर्शाता है. इसके विपरीत उन्होंने कांग्रेस के पिछले एक दशक में गिरते प्रदर्शन पर सवाल उठाए.
गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने Tuesday को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान Prime Minister मोदी को लेकर विवादित टिप्पणी की थी, जिससे Political विवाद खड़ा हो गया. हालांकि बाद में उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि उनका आशय यह था कि Prime Minister “लोगों और Political दलों को आतंकित कर रहे हैं”, न कि उन्हें “आतंकवादी” कहा गया. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उन्होंने पीएम मोदी को “आतंकवादी” नहीं कहा.
–
डीएससी