
तिरुमाला, 24 मार्च . कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के प्रसिद्ध Actor और निर्माता रॉकलाइन वेंकटेश Tuesday को आंध्र प्रदेश के तिरुमाला स्थित श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर पहुंचे. वहां उन्होंने भगवान वेंकटेश्वर (बालाजी) के दर्शन और पूजा-अर्चना की.
रॉकलाइन वेंकटेश ने सुबह के समय मंदिर में पारंपरिक वेशभूषा पहनी हुई थी. इस दौरान Actor ने मंदिर में खास सेवा ‘अस्थला अष्टदल पदपद्माराधना’ में भी हिस्सा लिया. रॉकलाइन वेंकटेश ने पूरे मन से पूजा-अर्चना की. दर्शन के बाद मंदिर के अधिकारियों ने उन्हें एक सुंदर रेशमी शॉल भेंट की, जो मंदिर का विशेष आशीर्वाद माना जाता है.
‘अस्थला अष्टदल पदपद्माराधना’ सेवा विशेष रूप से Tuesday को सुबह 6 से 7 बजे के बीच आयोजित की जाती है, जिसमें भगवान वेंकटेश्वर की विधि-विधान से अराधना की जाती है. इसमें भक्त भगवान के दर्शन के साथ-साथ इस विशेष पूजा में भाग लेते हैं, जहां मंत्रोच्चार के साथ 108 स्वर्ण कमल को भगवान श्रीनिवास के चरणों में अर्पित किया जाता है.
इस सेवा की परंपरा विशेष रूप से 1984 में टीटीडी के स्वर्ण जयंती वर्ष में एक मुस्लिम भक्त द्वारा स्वर्ण कमल अर्पित करने के बाद शुरू हुई थी. सेवा में शिरकत होने के लिए टीटीडी की वेबसाइट से ऑनलाइन बुकिंग या स्पेशल एंट्री टिकट की आवश्यकता होती है.
रॉकलाइन वेंकटेश कन्नड़, तमिल, हिंदी और मलयालम फिल्म उद्योगों में सक्रिय रहते हैं.
Actor अपनी कंपनी रॉकलाइन एंटरटेनमेंट्स के तहत काम करते हैं. उन्होंने बजरंगी भाईजान, लिंगा, विलेन (मलयालम), कटरा (कन्नड़), नटसार्वभौमा, मौर्या, और अजय जैसी प्रमुख फिल्मों का निर्माण किया है. फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ से उन्होंने काफी लोकप्रियता हासिल की थी. Actor ने 1987 में एक स्टंटमैन और सहायक Actor के रूप में फिल्मी करियर की शुरुआत की थी.
वेंकटेश ने किलिंग वीरप्पन (2016) में एक Police अधिकारी की भूमिका निभाई और वरदानयका सहित कई फिल्मों में विशेष भूमिकाएं की हैं.
–
एनएस/वीसी