जूनियर महिला हॉकी नेशनल चैंपियनशिप: चौथे दिन कर्नाटक-बिहार ने दर्ज की जीत, मिजोरम ने केरल को 2-0 से हराया

पुणे, 15 अगस्त . 16वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला नेशनल चैंपियनशिप 2026 में Saturday को पुणे में डिवीजन बी और सी में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले. हॉकी कर्नाटक, बिहार, मिजोरम, असम, Gujarat और दादरा-नगर हवेली व दमन-दीव की टीमों ने अपने-अपने मैचों में जीत हासिल की.

पूल बी में हॉकी कर्नाटक ने दिन की सबसे बड़ी जीत दर्ज की और हॉकी उत्तराखंड को 6-1 से हराया, जबकि इसी पूल में हॉकी बिहार ने गोअंस हॉकी को 6-0 से करारी शिकस्त दी. डिवीजन बी, पूल ए में हॉकी मिजोरम ने केरल हॉकी को 2-0 से हराया, जबकि असम हॉकी ने हॉकी आंध्र प्रदेश को 2-1 से मात दी. उत्तराखंड के खिलाफ हॉकी कर्नाटक का दबदबा रहा और कप्तान मनीषा पोन्नम्मा सीडी ने हैट्रिक लगाकर टीम की अगुवाई की. उन्होंने 19वें, 42वें और 46वें मिनट में गोल किए.

कर्नाटक के लिए पर्लिन पोन्नम्मा ए.जी (23वें), मेहर कौर मेहता (24वें) और वैष्णवी अरुल (25वें) ने भी गोल किए. हॉकी उत्तराखंड का एकमात्र गोल 29वें मिनट में उपाध्याय कशिश ने किया. हॉकी बिहार ने गोअंस हॉकी पर 6-0 से आसान जीत हासिल की. ​​सिद्धि कुमारी ने 23वें मिनट में खाता खोला और चार मिनट बाद खुशी कुमारी ने बढ़त को दोगुना कर दिया.

खुशी ने 37वें और 43वें मिनट में गोल करके अपनी हैट्रिक पूरी की, जबकि सिद्धि ने भी 37वें मिनट में एक और गोल किया. कुमारी अंजलि ने 46वें मिनट में एक और गोल करके टीम की शानदार जीत पक्की की. हॉकी मिजोरम ने भी बिना कोई गोल खाए (क्लीन-शीट) जीत हासिल की और केरल हॉकी को 2-0 से हराया. लोइसी लालतानपुई ने 15वें मिनट में मिजोरम को बढ़त दिलाई और जोथनमावी ने 29वें मिनट में बढ़त को दोगुना कर दिया.

असम हॉकी ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए हॉकी आंध्र प्रदेश को 2-1 से हराया. आंध्र प्रदेश ने 58वें मिनट में राजेश्वरी व्यदादी साई धना के गोल से बढ़त बनाई, लेकिन तान्या चौरसिया ने आखिरी पलों में 48वें और 60वें मिनट में दो गोल करके असम को जीत दिलाई.

डिविजन सी में पूल बी में हॉकी Gujarat ने ले पुडुचेरी हॉकी को 3-1 से हराया. ध्रुविबा परमार ने दूसरे और 35वें मिनट में दो गोल किए, जबकि जडेजा भावनाबा ने 36वें मिनट में एक और गोल किया. आर करीश्मा दास ने 27वें मिनट में पुडुचेरी के लिए एकमात्र गोल किया.

दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव हॉकी ने डिविजन सी, पूल ए में हॉकी अरुणाचल को 2-0 से हराया; इसमें गुप्ता श्रेयांशी और सुप्रिया चौहान ने क्रमशः 45वें और 48वें मिनट में गोल किए. हॉकी Rajasthan और हॉकी जम्मू-कश्मीर को भी क्रमशः त्रिपुरा ओलंपिक एसोसिएशन और तेलंगाना हॉकी के खिलाफ ‘वॉकओवर’ (प्रतिद्वंद्वी के न खेलने या अयोग्य होने) के कारण 5-0 से जीत मिली.

एसएम/डीकेपी

Leave a Comment