
चेन्नई, 16 अगस्त . ‘वी द लीडर्स’ के संस्थापक और तमिलनाडु भाजपा के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने Sunday को तमिलागा वेत्री कझगम (टीवीके) के नेतृत्व वाली तमिलनाडु Government के कुछ मंत्रियों पर Governmentी टेंडरों में 2 से 4 प्रतिशत तक कमीशन मांगने का आरोप लगाया.
हालांकि, अन्नामलाई ने किसी मंत्री का नाम नहीं लिया और न ही उस ऑडियो रिकॉर्डिंग को सार्वजनिक किया, जिसके जरिए उन्होंने अपने आरोपों की पुष्टि होने का दावा किया है.
चेन्नई में अपने समर्थकों की एक बैठक को संबोधित करते हुए अन्नामलाई ने कहा कि राज्य Government के यह दावा करने के बावजूद कि भ्रष्टाचार को खत्म कर दिया गया है, राज्य में भ्रष्टाचार फिर से सिर उठाने लगा है.
उन्होंने कहा कि Chief Minister सी. जोसेफ विजय व्यक्तिगत रूप से भ्रष्टाचार के खिलाफ हैं, लेकिन उन्हें अपने मंत्रियों और अधिकारियों पर करीबी नजर रखनी चाहिए.
अन्नामलाई के मुताबिक, बड़े Governmentी टेंडरों में कमीशन की मांग नहीं की जा रही है, लेकिन कुछ मंत्रियों ने हाल में अन्य ठेकों में ‘कट’ मांगना शुरू किया है. उन्होंने दावा किया कि उनके पास एक ऑडियो क्लिप है, जिसमें कथित तौर पर कमीशन की मांग की गई है.
पूर्व भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि भुगतान मांगने वाले लोग यह कहकर अपनी मांग को सही ठहराने की कोशिश कर रहे हैं कि उन्होंने हालिया विधानसभा चुनाव के दौरान पैसा खर्च किया था.
उन्होंने Chief Minister विजय से अपील की कि वह इस मामले में तुरंत कार्रवाई करें और मंत्रियों तथा अधिकारियों पर लगाम लगाएं, ताकि यह प्रथा जड़ न पकड़ सके.
अन्नामलाई ने कहा कि वह इस मुद्दे को शुरुआती स्तर पर ही उठा रहे हैं और इसे एक साल बाद बड़ा Political विवाद बनने का इंतजार नहीं कर रहे हैं.
हालांकि, उन्होंने टीवीके के नेतृत्व वाली नई Government को अपनी प्रशासनिक क्षमता साबित करने के लिए पर्याप्त समय देने की बात भी दोहराई.
अन्नामलाई ने तमिलनाडु में टीवीके की चुनावी जीत को Political क्रांति करार दिया. उन्होंने कहा कि पार्टी के 108 विधायकों में से 101 पहली बार विधायक बने हैं.
उन्होंने कहा कि राज्य Government ने कुछ क्षेत्रों में अच्छा काम किया है, जबकि कुछ मामलों में उससे गलतियां भी हुई हैं. अन्नामलाई ने बताया कि उनकी पार्टी का संगठन राज्य Government के कामकाज पर नजर रख रहा है और जिन मामलों पर ध्यान देने की जरूरत है, उन पर रिपोर्ट भी सौंप रहा है.
उन्होंने उन मामलों में Government की कार्रवाई का स्वागत किया, जहां प्रशासन ने आलोचनाओं पर प्रतिक्रिया दी है. इनमें शैक्षणिक संस्थानों और पूजा स्थलों से 500 मीटर के दायरे में स्थित टीएएसएमएसी शराब दुकानों के खिलाफ की गई कार्रवाई भी शामिल है.
अन्नामलाई ने कहा, “अगर टीवीके Government अच्छा प्रदर्शन नहीं करती है, तो हम सबसे पहले उसके खिलाफ आरोप लगाएंगे.” हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि राज्य Government की ओर से किए जा रहे रचनात्मक कार्यों की सराहना की जानी चाहिए.
2026 के बजट के जरिए 15,000 करोड़ रुपये की बचत करने के राज्य Government के प्रयासों का जिक्र करते हुए अन्नामलाई ने Chief Minister विजय से तीन प्राथमिक क्षेत्रों के लिए 5,000-5,000 करोड़ रुपये आवंटित करने का आग्रह किया.
उन्होंने ग्रामीण जल निकायों के पुनरुद्धार और संरक्षण, Governmentी स्कूलों के बुनियादी ढांचे में सुधार तथा ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए यह राशि आवंटित करने की मांग की.
–
डीएससी