शिलांग हिंसा के बाद असम-मेघालय की संयुक्त बैठक, सुरक्षा और पर्यटकों की आवाजाही को लेकर कई अहम फैसले

गुवाहाटी, 22 अगस्त . शिलांग में 19 अगस्त को हुई हिंसक घटना के बाद असम और मेघालय Governmentों के बीच Friday को गुवाहाटी स्थित कोइनाधारा स्टेट गेस्ट हाउस में उच्च स्तरीय संयुक्त बैठक आयोजित की गई. बैठक में दोनों राज्यों के मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया तथा तीन घंटे से अधिक समय तक चली चर्चा के बाद कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए.

बैठक का नेतृत्व मेघालय के उपChief Minister डॉ. एस धर और असम Government के मंत्री अतुल बोरा ने किया. बैठक में शिलांग में हुई घटना, असम नंबर वाले वाहनों पर हुए हमलों, फंसे पर्यटकों की सुरक्षा और दोनों राज्यों के बीच समन्वय को लेकर विस्तार से चर्चा हुई.

बैठक में मेघालय Government ने 19 अगस्त को शिलांग में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर खेद व्यक्त किया और आश्वासन दिया कि हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

मेघालय Government ने जानकारी दी कि खासी स्टूडेंट्स यूनियन के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और महासचिव को मेघालय मेंटेनेंस ऑफ पब्लिक ऑर्डर एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है.

Government ने बताया कि घटना के संबंध में अब तक 15 First Information Report दर्ज की जा चुकी हैं. वहीं हिंसा और विशेष रूप से असम पंजीकृत वाहनों पर हमले में शामिल लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष जांच दल का गठन किया गया है.

Police ने अब तक पांच नकाबपोश आरोपियों की पहचान भी कर ली है, जिन पर वाहनों पर हमले में शामिल होने का आरोप है.

बैठक में बताया गया कि अब तक 3,770 से अधिक असम पंजीकृत वाहनों को सुरक्षित तरीके से मेघालय से असम पहुंचाया जा चुका है.

असम नियंत्रण कक्ष को 175 लोगों से संबंधित 54 आपातकालीन कॉल प्राप्त हुई हैं, जबकि मेघालय नियंत्रण कक्ष को अब तक 379 कॉल मिली हैं. दोनों राज्य Governmentें प्रभावित लोगों और पर्यटकों की सहायता कर रही हैं.

दोनों Governmentों ने निर्णय लिया कि मेघालय में अभी भी फंसे यात्रियों और वाहनों को अगले 48 घंटों के भीतर सुरक्षित रूप से असम पहुंचाया जाएगा. इसके लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा.

बेहतर समन्वय के लिए असम और मेघालय Police के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच विशेष हॉटलाइन स्थापित करने पर सहमति बनी है.

सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं: व्हाट्सएप: +91 81014888 और लैंडलाइन: 0361-2381-511 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है.

यह व्यवस्था स्थिति पूरी तरह सामान्य होने तक जारी रहेगी.

दोनों राज्यों ने अंतरराज्यीय सीमा से जुड़े मुद्दों के त्वरित समाधान के लिए जिला स्तर पर स्थायी संयुक्त समितियां बनाने का फैसला किया है. इसके अलावा पर्यटक वाहनों की आवाजाही और पर्यटन हितों की सुरक्षा के लिए परिवहन विभागों तथा वाहन संगठनों के प्रतिनिधियों को शामिल करते हुए एक संयुक्त समिति भी बनाई जाएगी.

बैठक में मेघालय Government ने दोहराया कि राज्य में आने वाले सभी पर्यटकों और वाहनों की सुरक्षा सुनिश्चित करना उसकी जिम्मेदारी होगी. साथ ही असम और मेघालय के बीच आवाजाही करने वाले लोगों के लिए सुरक्षित यात्रा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी.

असम के Chief Minister हिमंत बिस्वा सरमा ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर बैठक के परिणामों का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि शिलांग की घटना के बाद उनकी मेघालय के Chief Minister कॉनराड संगमा से बातचीत हुई थी, जिसके बाद दोनों राज्यों के प्रतिनिधियों ने बैठक की.

सरमा ने कहा कि असम के लोगों की चिंताओं और भावनाओं को बैठक में उचित महत्व दिया गया है. उन्होंने एसआईटी के गठन और आरोपियों की गिरफ्तारी को सही दिशा में उठाया गया कदम बताया.

Chief Minister ने कहा कि असम और मेघालय केवल पड़ोसी राज्य ही नहीं, बल्कि साझा इतिहास और आपसी भाईचारे से जुड़े हुए हैं. उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों Governmentों की प्रतिबद्धता से जल्द ही स्थिति सामान्य होगी और दोनों राज्यों के रिश्ते और मजबूत होंगे.

एएमटी/डीकेपी

Leave a Comment