
Patna, 16 मई . देश में पेट्रोलियम और ऊर्जा संसाधनों की बचत को लेकर Prime Minister Narendra Modi की तरफ की गई अपील के बाद Union Minister जीतन राम मांझी ने भी पहल की है. मांझी ने अपने काफिले में चलने वाले वाहनों की संख्या में 50 प्रतिशत की कटौती कर दी है. Union Minister के काफिले में अब न्यूनतम आवश्यकता के अनुसार वाहनों का इस्तेमाल होगा.
Union Minister जीतन राम मांझी ने अपने काफिले के वाहनों की संख्या कम करने के निर्णय के साथ-साथ अपने सहकर्मियों को भी ज्यादा से ज्यादा पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि जहां तक संभव हो सभी विभागीय सहकर्मी पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें ताकि मौजूदा वैश्विक संकट में India को सशक्त बनाए रखा जा सके.
उन्होंने कहा कि मौजूदा संकट वैश्विक है और इससे देश में कोई पेट्रोलियम और ऊर्जा संसाधनों की कमी न हो, इसके लिए Prime Minister Narendra Modi ने देशवासियों से अपील की है. हमारा यह दायित्व बनता है कि हम सब देश के यशस्वी Prime Minister की अपील पर अमल करें और India को किसी संकटकाल में जाने से बचाएं.
Prime Minister Narendra Modi की पेट्रोल और डीजल के उपयोग को कम करने की अपील के बाद Friday को बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी ने Patna स्थित Chief Minister आवास से सचिवालय तक पैदल चलकर ‘नो व्हीकल डे’ मनाया. लगभग 150 मीटर की इस पैदल यात्रा में उनके साथ Chief Minister सचिवालय के अधिकारी और सुरक्षाकर्मी भी थे.
सीएम ने Patna और आसपास के क्षेत्रों में आधिकारिक यात्राओं के दौरान अपने काफिले का आकार पहले ही कम कर दिया है. पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश भी अपने आधिकारिक आवास से सचिवालय तक लगभग एक किलोमीटर पैदल चले.
उन्होंने पहले ही घोषणा कर दी थी कि वे अमेरिका-ईरान संघर्ष से उपजे वैश्विक संकट के बीच ‘फ्यूल सेविंग’ को प्रोत्साहित करने के प्रतीक के रूप में कार्यालय तक पैदल जाएंगे. शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने पर्यावरण के अनुकूल परिवहन का विकल्प चुना और इलेक्ट्रिक ई-रिक्शा से अपने कार्यालय पहुंचे थे.
–
एमएनपी/डीकेपी