डब्ल्यूईएफ 2026: दावोस में झारखंड करेगा निवेश और औद्योगिक संभावनाओं का प्रदर्शन, सीएम हेमंत ने केंद्र को तैयारी से कराया अवगत

रांची, 18 जनवरी . स्विट्जरलैंड के दावोस में 19 जनवरी से शुरू हो रहे वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (डब्ल्यूईएफ)-2026 में Jharkhand Government दुनिया भर के उद्यमियों और कंपनियों को राज्य में औद्योगिक विकास और निवेश के अवसरों एवं संभावनाओं से अवगत कराएगी. Chief Minister हेमंत सोरेन के नेतृत्व में दावोस पहुंचे राज्य Government के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं.

सीएम हेमंत सोरेन ने Sunday को केंद्रीय रेल, संचार एवं इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्य Government की ओर से की गई तैयारियों से अवगत कराया.

उन्होंने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, “Union Minister की अध्यक्षता में हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में डब्ल्यूईएफ 2026 की तैयारियों की समग्र समीक्षा हुई. ‘वन इंडिया, वन विजन’ की भावना के अनुरूप डब्ल्यूईएफ 2026 को लेकर सहयोग और संवाद की स्पष्ट झलक देखने को मिल रही है. हमने Union Minister को ‘Jharkhand एट दावोस’ पहल की तैयारियों से अवगत कराया. Jharkhand वैश्विक मंच पर राज्य की क्षमताओं और अवसरों को केंद्र Government के विजन के अनुरूप प्रस्तुत करेगा.”

बताया गया है कि दावोस में Jharkhand की प्रस्तुति का फोकस क्रिटिकल मिनरल्स और माइनिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स व इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर, सुपरफूड्स और फूड प्रोसेसिंग, फॉरेस्ट एवं बायो-इकोनॉमी, ऊर्जा और नवीकरणीय ऊर्जा संक्रमण, पर्यटन तथा टेक्सटाइल सेक्टर पर रहेगा. राज्य Government का लक्ष्य इन क्षेत्रों में निवेश आकर्षित कर औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन को गति देना है. यह पहली बार है जब Jharkhand वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की वार्षिक बैठक में औपचारिक रूप से अपनी मौजूदगी दर्ज कराने जा रहा है.

Chief Minister हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य Government का एक आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल दावोस में मौजूद है. यह प्रतिनिधिमंडल बाद में यूनाइटेड किंगडम के लंदन और ऑक्सफोर्ड का भी दौरा करेगा. प्रस्तावित यूके दौरे के तहत लंदन और ऑक्सफोर्ड में निवेश, नीति सहयोग, शैक्षणिक संस्थानों से संवाद और प्रवासी भारतीय समुदाय से बातचीत की योजना है.

इस दौरान Chief Minister ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के ब्लावाटनिक स्कूल ऑफ गवर्नमेंट में विशेष व्याख्यान और संवाद सत्र को संबोधित करेंगे. राज्य Government का मानना है कि यह अंतरराष्ट्रीय पहल Jharkhand के लिए वैश्विक निवेश आकर्षित करने, औद्योगिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने और दीर्घकालिक आर्थिक विकास की दिशा में अहम कदम साबित होगी.

एसएनसी/

Leave a Comment