
चतरा, 4 अगस्त . Jharkhand के चतरा जिले में दुष्कर्म के एक आरोपी युवक की ग्रामीणों की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी. घटना टंडवा थाना क्षेत्र के बड़गांव की है. आरोपी के पिता के साथ भी मारपीट की गई. घटना के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त Police बल तैनात किया गया है.
आरोप है कि गांव की एक नाबालिग लड़की Monday की शाम घर से बाहर गई थी. इसी दौरान मोहम्मद इमरोज ने उसका अपहरण कर दुष्कर्म किया. Tuesday को लड़की बदहवास हालत में घर लौटी और परिजनों को घटना की जानकारी दी.
सूचना फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण आरोपी के घर पहुंच गए. आरोप है कि भीड़ ने इमरोज को घर से बाहर निकालकर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया. बीच-बचाव करने पहुंचे उसके पिता के साथ भी मारपीट की गई.
स्थानीय लोगों के मुताबिक, उन्हें कुछ देर तक खंभे से बांधकर रखा गया और उनकी भी पिटाई की गई. घटना की सूचना मिलने पर Police मौके पर पहुंची और काफी प्रयास के बाद घायल इमरोज को भीड़ से छुड़ाकर टंडवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हजारीबाग मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर किया गया. हालांकि, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई.
घटना के बाद बड़गांव और आसपास के इलाकों में तनाव का माहौल है. एहतियात के तौर पर बड़ी संख्या में Police बल की तैनाती की गई है. Police ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.
अधिकारियों ने बताया कि घटना से जुड़े वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर भीड़ में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है. Police का कहना है कि कानून हाथ में लेने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. साथ ही दुष्कर्म के आरोप की भी अलग से जांच की जा रही है.
–
एसएनसी/एएसएच