झारखंड पुलिस का बेड़ा हुआ और मजबूत, सीएम हेमंत सोरेन ने 1485 नए वाहनों को दिखाई हरी झंडी

रांची, 13 मार्च . Jharkhand Police की कार्यप्रणाली को हाईटेक बनाने और राज्य में कानून व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में Friday को Government के स्तर पर एक बड़ी पहल हुई. Chief Minister हेमंत सोरेन ने विधानसभा परिसर से Police बेड़े के लिए 1485 नए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

आवंटित किए गए कुल 1485 वाहनों में 636 चार पहिया पेट्रोलिंग वाहन (महिंद्रा बोलेरो बीएस-6 मॉडल) और 849 दो पहिया वाहन शामिल हैं. Government ने कुल 1255 पेट्रोलिंग और 1697 दो पहिया वाहनों की स्वीकृति दी है, जिसके पहले चरण का वितरण आज संपन्न हुआ. वितरित की गई 636 बोलेरो में से 614 गाड़ियां सीधे अलग-अलग जिलों को भेजी गई हैं, जबकि शेष वाहन क्यूआरटी और अन्य विशेष इकाइयों को सौंपे गए हैं.

Police मुख्यालय का दावा है कि इस पहल से शहरी और ग्रामीण इलाकों में गश्ती व्यवस्था को सुदृढ़ करने में बड़ी मदद मिलेगी. वाहनों के वितरण के साथ-साथ Chief Minister ने राज्य के Police बुनियादी ढांचे को मजबूती देते हुए 12 नए अत्याधुनिक थाना भवनों का ऑनलाइन शिलान्यास भी किया. ये हाईटेक थाने हजारीबाग, बोकारो, देवघर, धनबाद, गढ़वा, गिरिडीह, पलामू, पूर्वी सिंहभूम, गुमला, रांची, दुमका और चतरा जिले में बनाए जाएंगे.

इन थानों की विशेषता यह होगी कि एक ही भवन के भीतर चार विशेष Police स्टेशन संचालित होंगे, जिससे आम जनता को विभिन्न प्रकार की शिकायतों के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे. Chief Minister हेमंत सोरेन ने इस अवसर पर कहा कि Police का आधुनिकीकरण Government की प्राथमिकता है ताकि जनता को भयमुक्त वातावरण मिल सके.

संसाधनों की कमी को दूर कर Police बल को तकनीकी और साजो-सामान के स्तर पर सशक्त बनाया जा रहा है. कार्यक्रम के दौरान गृह विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और Police मुख्यालय के आला अफसर भी मौजूद थे.

एसएनसी/एएस

Leave a Comment