
रांची, 21 अप्रैल . Jharkhand को नया लोकायुक्त मिल गया है. Governor संतोष कुमार गंगवार ने Tuesday को रांची स्थित लोक भवन के दरबार हॉल में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में Jharkhand हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश अमिताभ कुमार गुप्ता को राज्य के लोकायुक्त पद की शपथ दिलाई.
शपथ ग्रहण के बाद Governor ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके सफल कार्यकाल की कामना की. समारोह की शुरुआत में राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने लोकायुक्त पद पर नियुक्ति से संबंधित वारंट पढ़ा. इसके बाद Governor के अपर मुख्य सचिव नितिन कुलकर्णी ने नवनियुक्त लोकायुक्त को शपथ के लिए आमंत्रित किया.
Jharkhand में लोकायुक्त का पद जून 2021 से खाली था और लगभग पांच वर्षों बाद इस महत्वपूर्ण संवैधानिक पद पर नियुक्ति हुई है. इससे राज्य में प्रशासनिक पारदर्शिता और जवाबदेही को लेकर नई उम्मीदें जगी हैं. उल्लेखनीय है कि इसी महीने की शुरुआत में Jharkhand उच्च न्यायालय ने राज्य Government को लोकायुक्त सहित अन्य संवैधानिक पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया था, जिसके बाद 16 अप्रैल को Governor ने अमिताभ कुमार गुप्ता की नियुक्ति को मंजूरी दी थी.
नवनियुक्त लोकायुक्त अमिताभ कुमार गुप्ता का जन्म 31 मई 1959 को हुआ था. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के विधि संकाय से एलएलबी और स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की. उन्होंने 11 जून 1997 को बिहार उच्च न्यायिक सेवा में अतिरिक्त जिला न्यायाधीश के रूप में अपने न्यायिक करियर की शुरुआत की. वर्ष 2013 में उन्हें Jharkhand हाईकोर्ट में अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया और 30 मई 2021 को वे सेवानिवृत्त हुए.
लोकायुक्त के शपथ ग्रहण के अवसर पर Chief Minister हेमंत सोरेन, मंत्री राधाकृष्ण किशोर, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, रांची की महापौर रौशनी खलखो, Police महानिदेशक तदाशा मिश्रा और अपर मुख्य सचिव वंदना दादेल समेत कई वरिष्ठ प्रशासनिक और Police अधिकारी उपस्थित रहे.
–
एसएनसी/पीएम