
रांची/धनबाद, 28 जुलाई . Enforcement Directorate (ईडी) ने Jharkhand के धनबाद जिले में Tuesday सुबह कोयला तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में करीब 25 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की है. यह कार्रवाई कोयला कारोबारी अनिल गोयल, एलबी सिंह और हरेंद्र चौहान से जुड़े ईसीआईआर (एन्फोर्समेंट केस इंफॉर्मेशन रिपोर्ट) के सिलसिले में की जा रही है.
ईडी की टीम केंद्रीय सुरक्षा बलों के साथ सुबह करीब सात बजे विभिन्न स्थानों पर पहुंची. इसके बाद संबंधित परिसरों को सुरक्षा घेरे में लेकर तलाशी शुरू की गई. जिन लोगों के ठिकानों पर कार्रवाई चल रही है, उनमें गणेश यादव, पप्पू मंडल, रोहित यादव, हरेंद्र चौहान, माधो सिंह, महेंद्र प्रताप, इम्तियाज अली, रजनीकांत शर्मा, शेखर यादव और आलोक सहित अन्य लोग शामिल हैं.
तलाशी के दौरान ईडी की टीम वित्तीय लेन-देन से जुड़े दस्तावेज, बैंक रिकॉर्ड, संपत्ति संबंधी कागजात, मोबाइल फोन, लैपटॉप, हार्ड डिस्क और अन्य डिजिटल उपकरणों की जांच कर रही है. अभी तक किसी की गिरफ्तारी या जब्ती की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई थी.
सूत्रों का कहना है कि यह कार्रवाई India कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) के टेंडर, कथित अवैध कोयला कारोबार और उससे जुड़े वित्तीय लेन-देन की जांच का हिस्सा है. इससे पहले नवंबर 2025 में भी ईडी ने Jharkhand और पश्चिम बंगाल में कई स्थानों पर छापेमारी की थी. उस समय धनबाद में एलबी सिंह, अनिल गोयल और उनसे जुड़े लोगों के परिसरों की भी तलाशी ली गई थी.
माना जा रहा है कि Tuesday की कार्रवाई उसी जांच की अगली कड़ी है. हाल में मिले नए साक्ष्यों और वित्तीय लेन-देन की जानकारी के आधार पर ईडी ने फिर से तलाशी अभियान चलाया है. छापेमारी के बाद धनबाद के कोयला कारोबार और आउटसोर्सिंग क्षेत्र से जुड़े व्यवसायियों में हलचल है. जिन लोगों के यहां कार्रवाई हो रही है, उनमें विभिन्न Political दलों से जुड़े कुछ चेहरे भी शामिल हैं.
–
एसएनसी/एसके