
धनबाद, 28 जुलाई . Jharkhand के धनबाद जिले में घरेलू विवाद के दौरान एक महिला ने अपने पति की पीट-पीटकर हत्या कर दी. घटना मुनीडीह ओपी क्षेत्र के गोपीनाथडीह बाउरी टोला में Monday देर रात हुई. Police ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.
मृतक की पहचान 35 वर्षीय बिशु बाउरी के रूप में हुई है. Police ने उसकी पत्नी पूनम बाउरी को हिरासत में ले लिया है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था. Tuesday सुबह जब परिजन बिशु के घर पहुंचे तो उन्होंने उसे घर के अंदर मृत अवस्था में पाया. शव जमीन पर पड़ा था, जबकि उसकी पत्नी और उनका छोटा बेटा वहीं मौजूद थे.
हालांकि वह मौके से भाग निकली. सूचना मिलने पर मुनीडीह ओपी, पुटकी थाना और भागाबांध ओपी की Police मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया.
घटना के बाद मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने आरोपी महिला की फांसी देने की मांग को लेकर हंगामा किया. Police अधिकारियों ने लोगों को समझाकर स्थिति को शांत कराया.
Police का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. स्थानीय लोगों के अनुसार, बिशु और पूनम ने करीब 10 वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था. उनके दो छोटे बेटे हैं. बिशु दिहाड़ी मजदूर था. उसे शराब पीने की लत थी और इसी कारण घर में अक्सर विवाद होता रहता था.
Police का कहना है कि हत्या के कारणों की जांच की जा रही है. घटनास्थल से मिले साक्ष्यों को जुटाया गया है और आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी.
–
एसएनसी/एसके