
रामगढ़,19 मई . Jharkhand के रामगढ़ जिले के पतरातू थाना क्षेत्र के तालाताड़ भुइयां टोला निवासी और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के कर्मी कमल किशोर महतो का शव Tuesday की सुबह उनके घर के पास स्थित एक पहाड़ी पर पेड़ से लटका हुआ बरामद किया गया.
मृतक कमल किशोर रक्षा विभाग के इस प्रतिष्ठित संस्थान में कार्यरत थे और वर्तमान में उनकी पोस्टिंग Bengaluru में थी. वे बीते 19 अप्रैल को ही अवकाश लेकर अपने पैतृक गांव आए हुए थे.
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, कमल किशोर पिछले कुछ दिनों से गंभीर मानसिक तनाव (डिप्रेशन) से गुजर रहे थे. वे अक्सर परिवार के सदस्यों से नींद न आने की गंभीर शिकायत किया करते थे और इसी अवसाद के कारण काफी परेशान चल रहे थे.
स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक, Monday की रात करीब 11 बजे उन्हें गांव में अकेले टहलते हुए भी देखा गया था. देर रात करीब 2 बजे जब परिजनों की अचानक नींद खुली, तो कमल किशोर को अपने बिस्तर पर न पाकर वे चौंक गए. किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए परिवारवालों ने रात में ही उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन घना अंधेरा होने के कारण उनका कुछ पता नहीं चल सका.
Tuesday की सुबह जब ग्रामीण और परिजन दोबारा तलाश में निकले, तो घर के समीप पहाड़ी पर एक पेड़ के सहारे उनका शव फंदे से लटका मिला. कमल किशोर, मृतक अपने पीछे पत्नी और छह एवं चार वर्ष के मासूम बेटों को छोड़ गए हैं. इस घटना के बाद से पूरे भुइयां टोला में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. घटना की सूचना मिलते ही पतरातू थाना Police तुरंत दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारा.
Police ने शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. Police मामले की गहनता से जांच कर रही है.
–
एसएनसी/एसके