झारखंड : सीएम सोरेन ने निर्माणाधीन स्टेट हैंगर का किया निरीक्षण, समयबद्धता के दिए सख्त निर्देश

रांची, 23 अप्रैल . Jharkhand के Chief Minister हेमंत सोरेन ने Thursday को रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट परिसर में निर्माणाधीन स्टेट हैंगर का स्थल-निरीक्षण किया. उन्होंने परियोजना की प्रगति, गुणवत्ता नियंत्रण और समयबद्धता की विस्तृत समीक्षा की.

Chief Minister ने निर्माण कार्यों में उच्च गुणवत्ता और समय की पाबंदी पर विशेष जोर देते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित मानकों और समयसीमा के अनुसार पूर्ण किए जाएं. हेमंत सोरेन ने कहा, “राज्य के सतत विकास के लिए आधुनिक और सुदृढ़ आधारभूत संरचनाओं का निर्माण अत्यंत आवश्यक है. ऐसी परियोजनाएं न केवल प्रशासनिक कार्यक्षमता को बढ़ाती हैं, बल्कि राज्य की प्रगतिशील छवि को भी मजबूत करती हैं.”

निरीक्षण के दौरान Chief Minister ने निर्माण प्रक्रिया में नवीनतम तकनीकों, बेहतर संसाधनों और प्रभावी प्रबंधन का उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. उन्होंने कार्यों की नियमित निगरानी पर बल देते हुए किसी भी प्रकार की शिथिलता को बर्दाश्त न करने की चेतावनी दी. उन्होंने त्वरित और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन पर जोर दिया.

Chief Minister हेमंत सोरेन ने स्पष्ट कहा कि बिरसा मुंडा एयरपोर्ट परिसर में बन रहे स्टेट हैंगर को राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाया जाएगा. यह हैंगर न केवल Governmentी उपयोग के लिए होगा, बल्कि राज्य के विकास कार्यों को नई गति प्रदान करने में भी सहायक सिद्ध होगा.

इस अवसर पर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, भवन निर्माण विभाग के सचिव अरवा राजकमल सहित अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे. अधिकारियों ने Chief Minister को निर्माण कार्य की वर्तमान प्रगति, चुनौतियों और भविष्य की कार्ययोजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी.

Chief Minister के इस निरीक्षण से निर्माण एजेंसियों और संबंधित विभागों में कार्यों को तेजी से पूरा करने की नई ऊर्जा का संचार हुआ है. Jharkhand Government का प्रयास है कि राज्य में सभी महत्वपूर्ण आधारभूत परियोजनाएं उच्च गुणवत्ता के साथ समय पर पूरी हों, ताकि आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें.

एससीएच

Leave a Comment