
धनबाद, 15 फरवरी . Jharkhand के धनबाद में बैंक मोड़ थाना क्षेत्र स्थित पंडरपाला में Sunday को उस समय हड़कंप मच गया, जब राजेंद्र मैदान के समीप बह रहे नाले में एक व्यक्ति का शव देखा गया. कुछ लोगों की नजर जैसे ही नाले में तैरते शव पर पड़ी, उन्होंने तुरंत आसपास के लोगों को जानकारी दी और Police को सूचित किया.
सूचना मिलते ही बैंक मोड़ थाना की Police मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों की सहायता से शव को नाले से बाहर निकाला गया. मृतक की पहचान पंडरपाला निवासी करीब 45 वर्षीय आफताब खान के रूप में हुई. पहचान की पुष्टि होने के बाद Police ने परिजनों को सूचना दी. घटना की खबर मिलते ही परिवार के सदस्य घटनास्थल पर पहुंचे.
मृतक के छोटे भाई अनवर खान ने बताया कि आफताब खान मानसिक रूप से अस्वस्थ थे और उनका इलाज चल रहा था. वे अक्सर घर से बिना बताए निकल जाते थे और देर तक इधर-उधर भटकते रहते थे.
परिजनों के अनुसार, वह पिछले दो दिनों से लापता थे और उनकी तलाश की जा रही थी. Sunday सुबह नाले में उनका शव मिलने से परिवार में मातम छा गया. Police अधिकारी सुनील कुमार रवि ने बताया कि प्रारंभिक जांच में किसी बाहरी चोट के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं.
आशंका जताई जा रही है कि आफताब खान भटकते हुए नाले के पास पहुंचे होंगे और संभवतः पैर फिसलने से पानी में गिर गए, जिससे उनकी मृत्यु हो गई. हालांकि, वास्तविक कारणों की पुष्टि शव परीक्षण की रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी.
Police ने शव को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद परीक्षण के लिए भेज दिया है. साथ ही आसपास के क्षेत्र में पूछताछ की जा रही है ताकि किसी भी संदिग्ध परिस्थिति की जानकारी मिल सके. फिलहाल मामले को संदिग्ध मानकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है.
–
एसएनसी/एएसएच