
फिरोजाबाद, 24 अप्रैल . टूंडला में दो दिन पूर्व दिन दहाड़े फाइनेंसस कर्मियों से लूट करने वाले लुटेरों को Police ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है. दोनों तरफ से हुई फायरिंग में इनामी दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए हैं. Police ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया है.
एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि कुलदीप और निखिल उर्फ कान्हा उर्फ गुलडोरी आगरा को पुराना बाईपास रोड हमीरपुर बंबे के रास्ते पर थाना क्षेत्र टूंडला से Police मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों के कब्जे से 2 अवैध तमंचा 315 बोर, 4 खोखा कारतूस 315 बोर, 2 जिंदा कारतूस 315 बोर, लूटे गये 95,880 रुपये और घटना के प्रयुक्त 1 मोटरसाइकिल बरामद हुआ है. आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है.
एसपी सिटी ने बताया कि 22 अप्रैल को दोपहर 1.30 बजे कोटा फाइनेंस के दो कर्मचारी अरमान और अरविंद निवासी आगरा मोटरसाइकिल से वैशालीपुरम कॉलोनी टूंडला ऑफिस से कुछ पैसे लेकर बैंक में जमा करने जा रहे थे. इसी समय अज्ञात व्यक्तियों द्वारा स्प्लेंडर बाइक से पीछे से झपट्टा मारकर बैग लेकर भाग गए. पीड़ितों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया.
घटना के सफल अनावरण के लिए वरिष्ठ Police अधीक्षक फिरोजाबाद आदित्य लांग्हे द्वारा 4 Police टीमों का गठन किया गया था. विवेचना के क्रम में फाइनेंस कर्मी अरविन्द आगरा को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की गई. अरविंद ने स्वीकार किया कि लूट की घटना 3 साथियों के साथ मिलकर की है. इसके बाद कुलदीप व निखिल उर्फ कान्हा पर 25-25 हजार रुपयों का इनाम घोषित किया गया था.
इसी कड़ी में 23 अप्रैल की देर रात सूचना मिली कि थाना टूंडला क्षेत्रान्तर्गत हुई लूट की घटना में वांछित कुलदीप व निखिलपुराना बाईपास रोड हमीरपुर बंबे के रास्ते पर पैसे बंटवारे को लेकर इकट्ठा होने वाले हैं. सूचना पर थाना टूंडला Police व सर्विलांस / एसओजी टीम द्वारा बाईपास रोड हमीरपुर बंबा रास्ते पर पहुंचे तो Police टीम को अपनी ओर आते देख 2 संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा Police पर फायर कर दिया. आत्मरक्षार्थ Police टीम द्वारा भी जवाबी फायरिंग की गयी, जिसमें कुलदीप और निखिल घायल हो गए. घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है है.
–
ओपी/एएस