झारखंडः हजारीबाग में 1.55 किलो अफीम और सात लाख रुपए नकद बरामद, तीन गिरफ्तार

हजारीबाग, 22 जून . Jharkhand के हजारीबाग जिले में Police ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.550 किलोग्राम अफीम, सात लाख रुपये नकद, एक कार और एक मोटरसाइकिल बरामद की है. मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक आरोपी फरार हो गया, जिसकी तलाश में छापेमारी जारी है.

Police को गुप्त सूचना मिली थी कि बरही क्षेत्र से कुछ तस्कर चौपारण थाना क्षेत्र में अफीम की खरीद-बिक्री के लिए आने वाले हैं. सूचना के सत्यापन के बाद Police उपाधीक्षक (मुख्यालय) के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. इसके बाद चौपारण थाना क्षेत्र के लोहारबरवा के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया.

बरही की ओर से आ रही एक सफेद बोलेरो को रोकने का प्रयास किया गया. Police को देखकर चालक ने वाहन मोड़कर भागने की कोशिश की, लेकिन Police ने घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया और उसमें सवार दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पुना राम और रामलाल के रूप में हुई है. वाहन की तलाशी लेने पर बीच वाली सीट के नीचे प्लास्टिक में पैक सात लाख रुपये नकद बरामद किए गए. पूछताछ में दोनों ने Police को बताया कि वे चौपारण थाना क्षेत्र के अहरी गांव में अफीम खरीदने जा रहे थे.

आरोपियों की निशानदेही पर Police ने अहरी गांव में छापेमारी की. इस दौरान राहुल कुमार खेवार के घर से अलग-अलग पैकेटों में रखी 1.550 किलोग्राम अफीम बरामद की गई. Police ने राहुल कुमार खेवार को मौके से गिरफ्तार कर लिया.

छापेमारी के दौरान एक अन्य आरोपी अरविंद कुमार Police को देखकर फरार हो गया. हालांकि उसकी अपाची मोटरसाइकिल Police ने जब्त कर ली है. उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. Police ने इस मामले में चौपारण थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली है.

गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है.

एसएनसी/डीकेपी

Leave a Comment