Skip to content
Monday, 26 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

बंगाल: सुहरावर्दी एवेन्यू का नाम बदलेगा, गोपाल मुखर्जी रोड के नाम से जानी जाएगी सड़क

बंगाल: सुहरावर्दी एवेन्यू का नाम बदलेगा, गोपाल मुखर्जी रोड के नाम से जानी जाएगी सड़क

कोलकाता, 21 जून . पश्चिम बंगाल के Chief Minister सुवेंदु अधिकारी ने कोलकाता नगर निगम (केएमसी) द्वारा शहर की प्रमुख सड़क सुहरावर्दी एवेन्यू का नाम बदलकर गोपाल मुखर्जी रोड किए जाने के फैसले का स्वागत किया है. उन्होंने इसे “ऐतिहासिक भूल को सुधारने वाला कदम” बताया.

Saturday को social media प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में सीएम अधकारी ने कहा कि पश्चिम बंग दिवस के अवसर पर कोलकाता नगर निगम द्वारा लिया गया यह ऐतिहासिक निर्णय न्यायपूर्ण और समयोचित है. उन्होंने कहा कि दशकों तक शहर की एक महत्वपूर्ण सड़क का नाम ऐसे व्यक्ति के नाम पर रहा, जिस पर सत्ता का दुरुपयोग कर Political लाभ के लिए निर्दोष नागरिकों के नरसंहार को बढ़ावा देने के आरोप लगते रहे हैं.

अधकारी ने कहा कि अब इस सड़क का नाम गोपाल मुखर्जी रोड किए जाने से उन हजारों निर्दोष लोगों की रक्षा करने वाले एक साहसी व्यक्ति को सम्मान मिलेगा, जिन्होंने संकट की घड़ी में लोगों की जान बचाने के लिए अग्रणी भूमिका निभाई थी. उनके अनुसार, यह फैसला ऐतिहासिक न्याय की पुनर्स्थापना की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल को अब अपने वास्तविक नायकों को याद करने, इतिहास की गलतियों को सुधारने और समाज के सच्चे रक्षकों को सम्मान देने का समय आ गया है.

कोलकाता नगर निगम के एक आधिकारिक नोट के अनुसार, निगम ने निर्णय लिया है कि केएमसी क्षेत्र में स्थित सुहरावर्दी एवेन्यू का नाम बदलकर अब “गोपाल मुखर्जी रोड” रखा जाएगा और भविष्य में यह सड़क इसी नाम से जानी जाएगी.

बता दें कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की Government बनने के बाद सीएम सुवेंदु अधिकारी ने कई जगहों पहचान में बदलाव किया है. जैसे सॉल्ट लेक स्टेडियम के बाहर ममता बनर्जी द्वारा डिजाइन की गई विवादित मूर्ति को हटाया जाना सहित कई चीजें शामिल हैं.

–

डीएससी

Share