
Patna, 1 मार्च . जदयू सांसद संजय झा ने ईरान-अमेरिका के बीच चल रहे संघर्ष और विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ हुई बात पर बड़ी जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों के अलावा बिहार के लोग खाड़ी देशों में रहते हैं और उनके परिवार के लोगों के फोन भी आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि विदेश मंत्री एस जयशंकर से इस संबंध में बात की है. उन्होंने कहा कि उन देशों के लीडरशिप से बात हो रही है और वहां के सारे एयरपोर्ट बंद हैं.
जदयू सांसद संजय झा ने कहा कि खाड़ी के देशों में जो भी भारतीय हैं, वो घर के अंदर रहें और India Government हालात पर नजर बनाए हुए है. जैसे ही स्थिति थोड़ी नॉर्मल होगी तो उनकी वापसी का रास्ता निकाला जाएगा. उन्होंने कहा कि हम सभी लोग चाहते हैं कि संघर्ष रुके. इस मामले को लेकर बिहार Government भी India Government के संपर्क में है.
साथ ही, उन्होंने Chief Minister नीतीश के जन्मदिन को लेकर कहा कि नीतीश कुमार का जन्मदिन हम लोगों के लिए महत्वपूर्ण है. जब नीतीश बिहार के Chief Minister बने, उससे पहले की स्थिति किसी से छिपी नहीं है. ऐसे बिहार को बदलना, उसको सुधारना, उसकी इमेज ठीक करना और विश्वास पैदा करना कि बिहार भी बदल सकता है, वो नीतीश कुमार ही कर सकते थे. 20 साल के कार्यकाल में नीतीश कुमार हर एक पैरामीटर पर खरा उतरे. देश की तरक्की में नीतीश के नेतृत्व में बिहार भी अपना योगदान दे रहा है.
उन्होंने कहा कि मतदान करने के मामले में बिहार की जनता सबसे समझदार है. बिहार की जनता नीतीश कुमार पर भरोसा रखती है और उनके काम पर विश्वास करती है. उन्होंने हालात को बदलकर दिखाया है और हम लोग उनके जन्मदिन पर शुभकामना देते हैं.
विपक्ष पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग बिहार के बारे में नकारात्मक बोलते थे, नकारात्मक सोचते थे और नकारात्मक काम किए थे. उनके कार्यकाल में उद्योगपति भाग गए. उस दौर में सबका अपहरण होता था, क्या ये सच्चाई नहीं है. कोई पैसा तभी लगाता है, जब वहां की Government और कानून-व्यवस्था पर विश्वास होता है. बिहार में नीतीश कुमार से पहले जो Government थी, उसके समय में डर के मारे सारे उद्योगपति भाग गए और दूसरे राज्यों में अपने प्रोजेक्ट लगाए. उन्होंने कहा कि इनवेस्टमेंट के मामले में अगले पांच साल में बिहार भी देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होगा.
–
एसडी/पीयूष