बिहार में जदयू विधायक पप्पू पांडेय को कोर्ट से मिली राहत, गिरफ्तारी पर सात मई तक रोक

गोपालगंज, 28 अप्रैल . बिहार के गोपालगंज जिले के कुचायकोट विधानसभा के जदयू विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय तथा उनके सीए राहुल तिवारी को Tuesday को अदालत से बड़ी राहत मिली है. गोपालगंज व्यवहार न्यायालय के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश-3 ने मामले की सुनवाई करते हुए दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी पर फिलहाल रोक लगा दी है.

अदालत के इस आदेश के बाद संबंधित पक्ष को अस्थायी राहत मिली है और अब मामले की अगली सुनवाई सात मई को निर्धारित की गई है. सुनवाई के दौरान विधायक की ओर से Supreme Court के वरिष्ठ अधिवक्ता सह राज्यसभा सांसद मनन कुमार मिश्रा ने पैरवी की, जबकि सीए राहुल तिवारी की ओर से Patna उच्च न्यायालय के अधिवक्ता नरेश दीक्षित ने पक्ष रखा.

सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने अदालत के समक्ष तर्क प्रस्तुत करते हुए कहा कि इस प्रकरण को अनावश्यक रूप से आपराधिक स्वरूप देने की कोशिश की जा रही है, जबकि उपलब्ध तथ्यों और दस्तावेजों के आधार पर यह एक भूमि विवाद से जुड़ा पुराना मामला है. दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने अगली सुनवाई तक दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है.

अधिवक्ता मनन कुमार मिश्रा ने बताया कि यह मामला कुचायकोट के बेलवा के एक जमीन से जुड़ा मामला है. इस मामले पर सुनवाई के बाद अदालत ने सात मई तक Police की कार्रवाई पर रोक लगा दी है. इस मामले में शिकायतकर्ता ने सिविल सूट भी फाइल किया है. डायरी अभी तुरंत आई है. अब केस डायरी का अध्ययन किया जाएगा. उन्होंने बताया कि फिलहाल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर रोक लगा दिया है.

बताया गया कि इस मामले में सतीश पांडेय तथा शेष आरोपियों की ओर से भी सुनवाई के लिए सात मई की तिथि निर्धारित की गई है. यह पूरा मामला जमीन से जुड़ा है. गोपालगंज Police ने कुचायकोट विधानसभा के विधायक अमरेंद्र कुमार उर्फ पप्पू पांडेय, उनके भाई कुख्यात सतीश पांडेय और उनके करीबी राहुल तिवारी के विरुद्ध गैर जमानतीय वारंट ले लिया है.

विधायक की गिरफ्तारी के लिए Police लगातार छापेमारी कर रही थी. कुचायकोट थाना क्षेत्र के बेलवा गांव में भू-माफियाओं द्वारा जमीन कब्जाने और उन्हें संरक्षण देने के आरोप में विधायक के विरुद्ध एक मामला दर्ज कराया गया है.

एमएनपी/पीएम

Leave a Comment