Skip to content
Wednesday, 21 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

जॉर्ज कुरियन के इस्तीफे से लेकर ऑपरेशन टाइगर और टीएमसी विवाद पर जेबी माथेर ने साधा निशाना

जॉर्ज कुरियन के इस्तीफे से लेकर ऑपरेशन टाइगर और टीएमसी विवाद पर जेबी माथेर ने साधा निशाना

New Delhi, 23 जून . कांग्रेस की राज्यसभा सदस्य जेबी माथेर ने जॉर्ज कुरियन के इस्तीफे, Maharashtra के ‘ऑपरेशन टाइगर’, और टीएमसी में चल रहे अंदरूनी कलह को लेकर केंद्र पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि देश में Political नैतिकता लगातार कमजोर हो रही है और लोकतांत्रिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं.

जॉर्ज कुरियन के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए जेबी माथेर ने से कहा कि मंत्रिमंडल में किसे शामिल करना है और किसे नहीं, यह Government और पार्टी का विशेषाधिकार है. उन्होंने आरोप लगाया कि अल्पसंख्यकों को पर्याप्त महत्व नहीं दिया जा रहा है. हर वर्ग को सम्मान और उचित प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए.

Maharashtra में ‘ऑपरेशन टाइगर’ और सांसदों की खरीद-फरोख्त के आरोपों पर जेबी माथेर ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि एक तरफ BJP MPों को खरीद रही है और दूसरी तरफ सत्ता में बैठे लोग हर संभव तरीके से लाभ उठाने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार शीर्ष स्तर तक पहुंच चुका है और इसे गंभीरता से जांचा जाना चाहिए.

जेबी माथेर ने कहा कि विपक्षी नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए जाते हैं, लेकिन बाद में उन्हें भाजपा में शामिल कर ‘वाशिंग मशीन’ की तरह साफ कर दिया जाता है. यह प्रवृत्ति लोकतंत्र के लिए खतरनाक है. आज देश में ‘लोकतांत्रिक भ्रष्टाचार’ देखने को मिल रहा है, जहां पद का दुरुपयोग, संविधान की शपथ का उल्लंघन और Political लाभ के लिए संस्थाओं का इस्तेमाल किया जा रहा है.

Lucknow और दिल्ली में हाल ही में हुई आग की घटनाओं का जिक्र करते हुए, उन्होंने कहा कि 15 छात्रों की मौत बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर ऐसी घटनाएं बार-बार क्यों हो रही हैं और सुरक्षा मानकों की निगरानी करने वाली व्यवस्थाएं कहां हैं. उन्होंने कहा कि चाहे डबल इंजन Government हो या कोई और व्यवस्था, अगर ऐसी घटनाओं को रोका नहीं जा सकता तो यह गंभीर चिंता का विषय है.

उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए पर्याप्त मुआवजे की मांग की और कहा कि हादसों के कारणों की गहन जांच होनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों.

टीएमसी में हाल के घटनाक्रम और Political बदलावों पर टिप्पणी करते हुए जेबी माथेर ने कहा कि देश ऐसे दौर से गुजर रहा है जहां Political नैतिकता लगभग खत्म होती जा रही है. उन्होंने कहा कि कई नेता पैसे, सत्ता और दबाव के जाल में फंसकर फैसले ले रहे हैं. हालांकि उन्होंने इसे टीएमसी का आंतरिक मामला बताया, लेकिन कहा कि लोकतंत्र में Political मूल्यों और नैतिकता का कमजोर होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है.

–

वीकेयू/एएस

Share