Skip to content
Wednesday, 21 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

आरा में पुरानी रंजिश: विजयादशमी की रात होमगार्ड के बेटे को मारी गोली

आरा में पुरानी रंजिश: विजयादशमी की रात होमगार्ड के बेटे को मारी गोली

आरा, 21 अक्टूबर . बिहार के आरा शहर में नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग इलाके में डीके कार्मेल स्कूल के समीप विजयादशमी की रात हथियारबंद बदमाशों ने होमगार्ड के बेटे को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना पर पहुंची Police ने अस्पताल में भर्ती कराया.

घायल युवक की पहचान नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग वार्ड संख्या-13 निवासी होमगार्ड संजय यादव के 33 वर्षीय पुत्र अमरजीत कुमार यादव के रूप में हुई है. घायल युवक नगर निगम में गाड़ी चलाने का काम करता है.

घटना के संबंध में घायल अमरजीत कुमार ने बताया कि बीते 2 मार्च 2026 को बिहिया थाना क्षेत्र के झौआ गांव निवासी स्व. शत्रुघ्न सिंह के 17 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. उस चर्चित हत्याकांड में अमरजीत और उसके दोनों भाइयों नवनीत यादव उर्फ लोहा यादव एवं मंजीत यादव को नामजद अभियुक्त बनाया गया था. इस मामले में उसका भाई लोहा यादव फिलहाल जेल में बंद है.

अमरजीत ने बताया कि आदर्श की हत्या से उनका कोई लेना-देना नहीं था, लेकिन उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाया गया. उसने बताया कि उस हत्याकांड के बाद से ही उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं. Tuesday की रात वह अपनी बाइक से घर से खाना खाने के लिए एक होटल जा रहा था. इसी दौरान डीके कार्मेल स्कूल के पास एक स्पलेंडर बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उस पर फायरिंग शुरू कर दी. एक गोली उसके सिर के पास से गुजर गई, जबकि दूसरी गोली उसके दाहिने कंधे के पास जा लगी.

घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ-1 सुशील कुमार तुरंत सदर अस्पताल पहुंचे और घायल युवक से मिलकर पूरी घटना की विस्तृत जानकारी ली.

एसडीपीओ ने बताया कि Tuesday की रात अमरजीत नामक युवक को गोली लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायल युवक ने Police को बताया है कि होली के समय हुई एक हत्या के प्रतिशोध में उस पर यह हमला किया गया है. घायल द्वारा दो संदिग्धों के नाम बताए गए हैं. Police की विशेष टीमें आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार छापेमारी कर रही हैं.

–

एसएके/एएस

Share