जम्मू पुलिस ने गांधी नगर में नशा विरोधी तलाशी अभियान चलाया, दो संदिग्धों को पकड़ा

जम्मू, 24 जून . जम्मू-कश्मीर Police नशीले पदार्थों की समस्या को खत्म करने और ड्रग नेटवर्क को तोड़ने और खत्म करने के अपने संकल्प को मजबूत करने के लिए ‘नशा मुक्त अभियान’ चला रही है. इस मुहिम को आगे बढ़ाते हुए जम्मू Police के साउथ जोन ने गांधी नगर की वाल्मीकि कॉलोनी में एक सघन घेराबंदी और तलाशी अभियान (सीएएसओ) चलाया. यह अभियान हाल ही में इलाके में गांजा बेचने की गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद चलाया गया.

इस अभियान के दौरान 250 से ज्यादा घरों की बारीकी से तलाशी ली गई और पूछताछ व सत्यापन के लिए 18 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया.

यह अभियान योजनाबद्ध और समन्वित तरीके से चलाया गया, जिसका मकसद इलाके में सक्रिय ड्रग तस्करों और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों की पहचान करना, उन्हें रोकना और उन पर लगाम लगाना था. साथ ही, नशीले पदार्थों की सप्लाई और मांग, दोनों चेन को निशाना बनाया गया.

पूरे अभियान का नेतृत्व जम्मू के एसपी (साउथ जोन) ने किया, जिसमें साउथ जोन Police के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया.

जम्मू Police ने ड्रग इकोसिस्टम को तोड़ने और खत्म करने के अपने केंद्रित दृष्टिकोण के माध्यम से समाज को नशा-मुक्त बनाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई. साथ ही, Police ने जनता से अपील की कि वे ड्रग तस्करी और अन्य आपराधिक गतिविधियों से जुड़ी जानकारी दें ताकि समय पर और प्रभावी कार्रवाई की जा सके.

वहीं, Mumbai के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग ने कार्रवाई करते हुए 2.05 करोड़ रुपए मूल्य की हाइड्रोपोनिक वीड (गांजा) बरामद की. इस मामले में 28 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया गया है, जो बैंकॉक से India में नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहा था.

Mumbai कस्टम्स के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान एडी रजानी के रूप में हुई है, जो Gujarat के जामनगर का रहने वाला है. अधिकारियों को उसके पास प्रतिबंधित सामान होने की आशंका थी. इसी आधार पर बैंकॉक से Mumbai पहुंचे यात्री को एयरपोर्ट पर रोका गया और उसके सामान की गहन जांच की गई.

तलाशी के दौरान अधिकारियों को उसके ट्रॉली बैग में 14 पैकेट मिले. जब इन पैकेटों को खोला गया तो उनमें एक पौधे के फूल और ऊपरी हिस्से पाए गए, जिन्हें हाइड्रोपोनिक वीड (कैनबिस) होने का संदेह हुआ. जांच में यह संदेह सही साबित हुआ.

एमएस/

Leave a Comment