उमा भारती ने उज्जैन के खड़े हनुमान मंदिर को लेकर सीएम मोहन यादव को लिखा पत्र

उज्जैन, 10 सितंबर . Madhya Pradesh की पूर्व Chief Minister और वरिष्ठ भाजपा नेता उमा भारती ने उज्जैन के प्रसिद्ध खड़े हनुमान मंदिर को लेकर Chief Minister मोहन यादव से अपील की है. उन्होंने Chief Minister को पत्र लिखकर मंदिर के मामले में ऐसा समाधान निकालने का आग्रह किया है, जिसमें विकास भी हो और आस्था का सम्मान भी बना रहे.

उमा भारती ने अपने पत्र में लिखा, “Chief Minister , आप स्वयं उज्जयिनी के ही हैं, उज्जयिनी शहर और उज्जयिनी के सभी धार्मिक स्थानों की गरिमा को आपसे बेहतर कोई नहीं समझ सकता. उज्जयिनी के खड़े हनुमान मंदिर का समाधान आप स्वयं भी सोच रहे होंगे.”

उन्होंने Bhopal के एक पुराने उदाहरण का जिक्र करते हुए कहा कि कैसे विकास कार्य के दौरान धार्मिक स्थल का सम्मान किया गया था. उमा भारती ने कहा, “हमारे प्रदेश की राजधानी Bhopal में शिवराज सिह की Government के समय पर कमलापति पार्क के आगे जब सड़क का चौड़ीकरण हुआ तो वहां मस्जिद को छुआ भी नहीं गया और पूरा प्लान बदल करके रोड बनाया गया, क्योंकि हम विकास और आस्था को साथ लेकर चलते हैं. यही समाधान उज्जयिनी के खड़े हनुमान मंदिर का हो सकता है.”

दरअसल, उज्जैन में महाकाल लोक और शहर के विकास से जुड़ी योजनाओं के तहत सड़क चौड़ीकरण और अन्य निर्माण कार्य प्रस्तावित हैं, जिसकी जद में खड़े हनुमान मंदिर के आने की चर्चा है. यह मंदिर स्थानीय लोगों के लिए गहरी आस्था का केंद्र है, जिसके चलते इसे हटाए जाने या इसके स्वरूप में बदलाव को लेकर विरोध के स्वर उठ रहे हैं.

उमा भारती का यह बयान ऐसे समय में आया है जब उज्जैन में विकास और धार्मिक विरासत के संरक्षण के बीच संतुलन को लेकर बहस तेज है. खुद Chief Minister डॉ. मोहन यादव उज्जैन दक्षिण से विधायक हैं और उज्जैन को अपना गृह नगर मानते हैं, इसलिए उमा भारती ने विशेष रूप से उनके उज्जयिनी से जुड़ाव का हवाला दिया है.

एससीएच/डीकेपी

Leave a Comment