
New Delhi, 11 सितंबर . राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख डॉ. मोहन भागवत का Friday को 76वां जन्मदिवस है. उनका जन्म 11 सितंबर, 1950 को Maharashtra के चंद्रपुर में हुआ था. उनके जन्मदिन के अवसर पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर सहित कई नेताओं ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “मोहन भागवत को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. आपका राष्ट्र के प्रति समर्पण अनुकरणीय है. ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की प्रार्थना है. मुझे विश्वास है कि आगे भी आपका मार्गदर्शन हमें निरंतर प्राप्त होता रहेगा.”
असम के Chief Minister हिमंता बिस्वा सरमा ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक एवं राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व, मोहन भागवत जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. राष्ट्र के सांस्कृतिक मूल्यों और सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने में आपका योगदान सदैव प्रेरणादायी रहा है. ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की प्रार्थना करता हूं.”
दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “भारतीय संस्कृति और सनातन राष्ट्रचेतना के प्रखर संवाहक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत को जन्मदिन की हार्दिक बधाई.”
रेखा गुप्ता ने आगे लिखा, “श्रद्धेय भागवत जी का जीवन संगठन, समरसता और राष्ट्रनिष्ठा की उस तपस्या का प्रतीक है, जो व्यक्ति से ऊपर समाज और समाज से ऊपर राष्ट्र को रखती है. भारतबोध को सुदृढ़ करने, सामाजिक एकात्मता को गहरा करने और नई पीढ़ी में कर्तव्य, अनुशासन एवं राष्ट्रसेवा का संस्कार जागृत करने वाला उनका मार्गदर्शन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है. प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और राष्ट्रकार्य के लिए सतत ऊर्जा प्रदान करें.”
उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने social media पोस्ट में लिखा, “राष्ट्रसेवा, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक चेतना के प्रति समर्पित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. आपका सरल व्यक्तित्व, राष्ट्र के प्रति समर्पण और समाज को एकजुट करने का सतत प्रयास हम सभी के लिए प्रेरणादायी है. बाबा केदार से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन की कामना करता हूं.”
उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने social media पर लिखा, “राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं. अनुशासन, राष्ट्र निर्माण और सामाजिक समरसता की भावना से जन-जन को जोड़ने वाले पूज्य सरसंघचालक जी का जीवन हर स्वयंसेवक और भारतवासी के लिए प्रेरणा का अटूट स्रोत है. ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की प्रार्थना करता हूं.
Gujarat के उपChief Minister हर्ष संघवी ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. ईश्वर से यही प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ रहे तथा समाज को मार्गदर्शित करते रहे.”
उत्तर प्रदेश के उपChief Minister केशव मौर्य ने ‘एक्स’ पर लिखा, “मां भारती के अनन्य उपासक, राष्ट्रसेवा के प्रति पूर्णतः समर्पित, हम सभी स्वयंसेवकों के प्रेरणास्रोत, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आदरणीय सरसंघचालक मोहन भागवत, आपको जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं! राष्ट्र की एकता, अखंडता, सामाजिक समरसता एवं सांस्कृतिक उत्थान के लिए समर्पित आपका जीवन हम जैसे लाखों स्वयंसेवकों के लिए प्रेरणा और मार्गदर्शन का सतत स्रोत है. मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं.”
भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने social media पर लिखा, “राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत को जन्मदिवस की अनंत शुभकामनाएं. मां भारती की सेवा, भारतीय संस्कृति एवं जीवन-मूल्यों के संरक्षण और राष्ट्रचेतना के जागरण के प्रति आपका समर्पित एवं अनुशासनबद्ध जीवन असंख्य स्वयंसेवकों व देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है. प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं अक्षय ऊर्जा प्रदान करें तथा राष्ट्रसेवा का यह पुनीत संकल्प आपके मार्गदर्शन में निरंतर प्रखर होता रहे.”
बिहार Government में मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने social media पोस्ट में लिखा, “विश्व के सबसे बड़े स्वयंसेवी संगठन ‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ’ के सरसंघचालक मोहन भागवत को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. राष्ट्रसेवा, सांस्कृतिक गौरव, सामाजिक समरसता और राष्ट्र के परम वैभव के प्रति उनका समर्पित जीवन हम सभी स्वयंसेवकों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत है. ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सतत सक्रिय जीवन प्रदान करें तथा उनका मार्गदर्शन राष्ट्र को निरंतर प्राप्त होता रहे. परम पूजनीय सरसंघचालक को जन्मदिवस पर कोटिशः नमन एवं मंगलकामनाएं.”
–
एसडी/एएस