पीएम मोदी और इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद ने हैदराबाद हाउस में की द्विपक्षीय बैठक

New Delhi, 12 सितंबर . Prime Minister Narendra Modi ने Saturday को New Delhi स्थित हैदराबाद हाउस में इथियोपिया के Prime Minister अबी अहमद के साथ द्विपक्षीय बैठक की. इथियोपिया ब्रिक्स के नए सदस्य देशों में शामिल है और अबी अहमद शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए New Delhi पहुंचे हैं.

बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने India और इथियोपिया के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की. दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, विकास साझेदारी, क्षमता निर्माण, कृषि, सूचना प्रौद्योगिकी और लोगों के बीच संपर्क जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की व्यापक संभावनाएं हैं.

पीएम मोदी और अबी अहमद अली ने गले मिलकर एक-दूसरे का स्वागत किया.

इथियोपिया के पीएम 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए Friday को New Delhi पहुंचे. रक्षा राज्य मंत्री (एमओएस) संजय सेठ ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया.

India अपनी ब्रिक्स अध्यक्षता के तहत वैश्विक दक्षिण के देशों के साथ सहयोग को मजबूत करने पर जोर दे रहा है. New Delhi में 12-13 सितंबर को 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है.

इथियोपिया 2024 में इस समूह का सदस्य बना था. उसके बाद से India और इथियोपिया के बीच बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग और संपर्क को नई गति मिली है. New Delhi में हो रहा मौजूदा सम्मेलन भी दोनों देशों को द्विपक्षीय रिश्तों के साथ-साथ वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर विचार-विमर्श का अवसर दे रहा है.

India और इथियोपिया के संबंध ऐतिहासिक रूप से मजबूत रहे हैं. दोनों देशों के बीच विकास साझेदारी और क्षमता निर्माण सहयोग महत्वपूर्ण क्षेत्रों में शामिल हैं. इथियोपिया ने India की विकास संबंधी पहलों और वैश्विक दक्षिण से जुड़े मुद्दों पर India के प्रयासों का समर्थन किया है.

Prime Minister मोदी इससे पहले भी इथियोपिया के Prime Minister के साथ ब्रिक्स मंच से इतर द्विपक्षीय बैठक कर चुके हैं. 2023 में जोहान्सबर्ग में हुई बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने व्यापार और निवेश, रक्षा, आईसीटी, कृषि, युवाओं के कौशल विकास, विकास साझेदारी और लोगों के बीच संपर्क समेत कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की थी.

केआर/

Leave a Comment