जम्मू-कश्मीर : लश्कर-ए-तैयबा मॉड्यूल का भंडाफोड़, दो पाकिस्तानी समेत 5 गिरफ्तार

श्रीनगर, 7 अप्रैल . जम्मू-कश्मीर Police ने लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के एक अंतरराज्यीय आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. साथ ही दो Pakistanी नागरिकों सहित पांच आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है.

अधिकारियों ने Tuesday को बताया कि जम्मू-कश्मीर Police की टीमों ने Haryana, Rajasthan समेत देश के कई राज्यों में 19 जगहों पर एक साथ छापेमारी की. इस ऑपरेशन के दौरान एलईटी के एक ऑपरेटिव अब्दुल्ला उर्फ ​​अबू हुरैरा को गिरफ्तार किया गया, जो पिछले 16 सालों से फरार चल रहा था.

अधिकारियों ने बताया, “विभिन्न स्थानों पर छापेमारी के दौरान आतंकवादी गतिविधियों से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है.”

अधिकारियों ने आगे कहा कि इस मॉड्यूल का भंडाफोड़ होने से India में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के एक गहरे नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है, जो आतंकवादियों को रसद, वित्तीय सहायता और अन्य मदद मुहैया करा रहा था.

इस संगठन में सीमा पार से काम करने वाले Pakistanी हैंडलर, Pakistan के किराए के लड़ाके और स्थानीय लोग शामिल हैं, जिन्हें धर्म, नशीले पदार्थों और पैसे का इस्तेमाल करके ब्रेनवाश के जरिए भर्ती किया गया है.

लश्कर-ए-तैयबा ने पिछले साल 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमला किया था, जिसमें 26 बेकसूर लोग की जान चली गई थी, जिनमें 25 पर्यटक और एक स्थानीय शामिल थे.

इस हमले के जवाब में India ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया, जिसके तहत भारतीय सशस्त्र बलों ने Pakistan और Pakistan अधिकृत कश्मीर (पीओके) में आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाया था.

लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों ने 20 अक्टूबर, 2024 को गांदरबल जिले के गगनगीर इलाके में जेड-मोरह सुरंग पर काम कर रहे मजदूरों पर भी एक आतंकी हमला किया. इस हमले में 6 विदेशी मजदूर और एक स्थानीय डॉक्टर की मौत हो गई थी.

भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर Police सहित संयुक्त बलों ने जुलाई 2025 में ‘ऑपरेशन महादेव’ अभियान में हलगाम और गगनगीर हमलों के लिए जिम्मेदार आतंकवादियों को मार गिराया था.

एसके/एएस

Leave a Comment