दिल्ली पुलिस ने सुलझाया दयालपुर हत्याकांड, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी की स्कूटी बरामद

New Delhi, 17 जून . दयालपुर थाना क्षेत्र में राशिद की हत्या के मामले में दिल्ली Police ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. Police ने वारदात में इस्तेमाल की गई एक स्कूटी भी बरामद की है, जो चोरी की निकली.

दिल्ली Police के अनुसार, मामले की जांच के लिए गठित विशेष टीमों ने अलग-अलग स्रोतों के जरिए साक्ष्य जुटाए और तकनीकी व स्थानीय जांच के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चांद बाग इलाके के 21 वर्षीय अयान और खजूरी खास इलाके के 20 वर्षीय इमरान के रूप में हुई है.

Police ने आरोपियों के कब्जे से एक स्कूटी बरामद की, जिसका इस्तेमाल हत्या की वारदात में किया गया था. जांच के दौरान पता चला कि यह स्कूटी नूर-ए-इलाही इलाके से चोरी की गई थी. पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल किया है. फिलहाल, Police की मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.

वहीं, Wednesday को दिल्ली के संगम विहार इलाके में एक 40 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई. शुरुआती जानकारी सामने आई कि संगम विहार में शिव मंदिर के पीछे गली नंबर-16 व्यक्ति को गोली मारी गई. बताया गया कि पारिवारिक विवाद में व्यक्ति को गोली मारी गई. दोनों व्यक्ति (आरोपी और मृतक) एक ही परिवार के हैं.

हालांकि, लगातार कई राउंड फायर के कारण इलाके में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में Police को सूचना दी गई. Police ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है.

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि दोनों (आरोपी और मृतक) एक ही परिवार के हैं. दोनों में पहले लड़ाई झगड़ा हुआ था. उसी में गोली मार दी गई. उन्होंने बताया कि 4-5 राउंड फायरिंग की गई थी. प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि अपना पारिवारिक मामला बताते हुए उन्होंने इस विवाद में अन्य लोगों को दखल देने से मना किया था.

डीसीएच/

Leave a Comment